फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress State President held a press conference on Wednesday

Haryana: उदयभान बोले- सैलजा हाईकमान के सामने रखें बात, किरण चौधरी ऐसी नेता नहीं जिन पर की जाए चर्चा

Wed, 09 Nov 2022 03:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 03:21 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि किरण चौधरी को ऐसा नेता नहीं मानते हैं कि उनकी चर्चा की जाए। किरण चौधरी के पास ऐसा कोई पद नहीं है कि उन्हें टिकट बंटवारे में शामिल किया जाए। उन्हें अपने बयान पर सोचना चाहिए। उनकी ऐसी हैसियत नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Congress State President held a press conference on Wednesday
हरियाणा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और आदमपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे जेपी ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को लेकर लोगों में नाराजगी थी लेकिन भव्य बिश्नोई से शायद कोई नाराजगी नहीं थी। उन्हे भजन लाल के पोते के तौर पर वोट मिली है। मगर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कहा था कि हमें एक लाख से अधिक वोट मिलेंगे जिसकी पोल जनता ने खोल दी है। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी और धन बल का खूब इस्तेमाल हुआ है। हमारे प्रत्याशी के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने इसकी घोर निंदा की है।

विज्ञापन


चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रचार में न आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला तब भारत जोड़ो यात्रा में थे। कुमारी सैलजा को कई बार कहा गया लेकिन वह भी नहीं आ पाईं। उन्होंने बुखार होने की बात कही थी। मगर उनका आना या नहीं आना कोई मुद्दा नहीं है। बाकी कांग्रेस के सभी विधायक आदमपुर में मौजूद रहे हैं। कुमारी सैलजा को अगर कोई समस्या है तो वे उसे हाईकमान के सामने रखें। प्रेस में बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि किरण चौधरी को ऐसा नेता नहीं मानते हैं कि उनकी चर्चा की जाए। किरण चौधरी के पास ऐसा कोई पद नहीं है कि उन्हें टिकट बंटवारे में शामिल किया जाए। उन्हें अपने बयान पर सोचना चाहिए। उनकी ऐसी हैसियत नहीं है।
विज्ञापन


उधर, जयप्रकाश जेपी ने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है। कांग्रेस को किसानों के साथ ही अनुसूचित जाति ने भी खूब वोट दिया। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी पर हमला किया गया। अनुसूचित जाति के टेंट में तोड़फोड़ भी की गई। यह कुलदीप बिश्नोई की बौखलाहट है। जीते उम्मीदवार पर विरोधियों की पत्थरबाजी के बारे में सुना है लेकिन ऐसा कभी नहीं सुना कि हारे उम्मीदवार पर भी कोई पत्थरबाजी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed