{"_id":"5b1817b54f1c1b684d8b4fad","slug":"haryana-congress-president-ashok-tanwar-gave-fitness-challenge-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर ने दिया फिटनेस चैलेंज, गर्मी में एक दिन साइकिल चलाकर ढूंढिए अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर ने दिया फिटनेस चैलेंज, गर्मी में एक दिन साइकिल चलाकर ढूंढिए अच्छे दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर भी सोशल मीडिया पर चल रहे फिटनेस चैलेंज से जुड़ गए हैं। उन्होंने आज अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित उनके मंत्रिमंडल को गर्मी में एक पूरा दिन साइकिल चलाने का चलाने का चैलेंज दिया है।
विज्ञापन
तंवर ने कहा कि एक पूरा दिन साइकिल चलाकर आप अपने वादे के मुताबिक हरियाणा में आए अच्छे दिनों को भी देख सकेंगे। सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज और हरियाणवी में खुली छुट्टी बोलने के तंवर के इस अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने फिटनेस चैलेंज देते समय हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने राजस्थान और पंजाब की सीमा से लगते हरियाणा के सिरसा जिले में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान में चिलचिलाती गर्मी के बावजूद साइकिल पर पांच दिन तक सफर किया। कांग्रेस की हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का पहला चरण कालका (पंचकूला) से पेहोवा(कुरुक्षेत्र) तक तथा दूसरा चरण चौटाला गांव से सिरसा शहर तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन