फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana congress MLAs seek key role for bhupinder singh hooda

नेतृत्व परिवर्तन की मांग: 16 विधायकों ने कहा- हरियाणा में हुड्डा ही बनेंगे कांग्रेस के कर्णधार, पार्टी सूबे में बार-बार प्रयोग न करे

Wed, 07 Jul 2021 03:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 03:54 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा खेमा प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की प्रबल मांग कर रहा है। विधायकों का दल केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने में जुटा है। 16 विधायकों ने मंगलवार को एक सुर में हुड्डा को कमान सौंपने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के सामने पंजाब का उदाहरण रखा। 

विज्ञापन
Haryana congress MLAs seek key role for bhupinder singh hooda
भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनेंगे। कुल 16 विधायकों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह साफ कर दिया है। साथ ही यह भी जता दिया है कि सूबे में पार्टी बार-बार प्रयोग न करे। पड़ोसी राज्य पंजाब का हवाला देते हुए विधायकों ने एक सुर में कहा कि वहां कांग्रेस तभी सत्ता में आई जब पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी तरह से काम करने का मौका दिया।

विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि हरियाणा में सत्ता लाने के लिए अभी से काम करना पड़ेगा अन्यथा चुनाव का इंतजार करते रहे तो देर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन बनेगा तो उसमें विधायकों की राय ली जाएगी। यही नहीं, नया अध्यक्ष बनाना होगा तो भी विधायकों की राय जरूरी है। मंगलवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को मिल कर हुडडा समर्थक बाकी विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम से पहले पार्टी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर लंच करने के लिए गए। यहां पर मौजूद विधायकों से बंसल ने बातचीत की और उनकी शिकायतों पर संज्ञान भी लिया। विधायकों ने एक सुर में कहा कि संगठन विधायकों की अनदेखी करके नहीं चल सकता। मंगलवार को मिलने वाले विधायकों में गीता भुक्कल, राव दान सिंह, शकुंतला खटक, मोहम्मद इलियास, मोमन खान, अमित सिहाग और जयवीर वाल्मीकि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने उठाई सैलजा को हटाने की मांग
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान है। सोमवार को भी हरियाणा कांग्रेस के 10 विधायकों ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। सोमवार को 10 विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई। इन विधायकों की मांग है कि सैलजा को हटाकर हरियाणा में कांग्रेस की कमान हुड्डा को सौंपी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed