फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress leaders try to surround Raj Bhavan, arrest

हरियाणा के कांग्रेसियों ने किया राजभवन का घेराव करने का प्रयास, पुलिस के रोकने पर दी गिरफ्तारी

Fri, 15 Jan 2021 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Congress leaders try to surround Raj Bhavan, arrest
चंडीगढ़ में कांग्रेसियों ने राजभवन का घेराव करने का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला
तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस भवन से दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राजभवन का घेराव करने निकले। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उनको 500 मीटर दूर ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आगे बढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुकी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। करीब आधा घंटे तक कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। बाद में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, विवेक बंसल समेत अन्य सीनियर नेताओं को पुलिस अपनी गाड़ियों में बिठाकर ले गई। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा राजभवन का घेराव करने की घोषणा की थी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि 15 जनवरी को कांग्रेस किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।


साथ ही सभी कार्यकर्ता सेक्टर 9 बी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक के बाद सरकार के तीन कृषि कानूनों और पेट्रोल/डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा राजभवन के घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी राज्यपाल से भी मिलेंगे और कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed