फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress high command strict on factionalism, warned of action

Haryana: गुटबाजी पर कांग्रेस हाईकमान सख्त, कार्रवाई की चेतावनी, पढ़ाया एकजुटता का पाठ, राहुल ने दी सख्त हिदायत

Thu, 27 Jun 2024 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 12:43 AM IST
सार

दिल्ली में हुई बैठक में हरियाणा के 40 नेताओं के साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार की गई। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा प्रभारी को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया।

विज्ञापन
Haryana: Congress high command strict on factionalism, warned of action
बैठक में मौजद कांग्रेस नेता। - फोटो : @INCHaryana

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने कड़ी नाराजगी जताई है। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की ओर से बैठक में रखी गई रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे एक-दूसरे की न तो खिलाफत करें और न सार्वजनिक रूप से कोई ऐसा बयान दें, जिससे पार्टी कमजोर हो। मीडिया में पार्टी विरोधी बयानों को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस संबंध में हरियाणा प्रभारी को संज्ञान लेने के लिए अधिकृत किया गया है। दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को लेकर फीडबैक लिया गया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ-साथ कुमारी सैलजा सहित पांचों सांसदों और कांग्रेस के विधायकों ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव से पहले से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के बीच जुबानी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


दोनों ही सीएम चेहरे को लेकर लॉबिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दे चुके हैं। वहीं, किरण चौधरी हुड्डा के विरोध में पार्टी छोड़ चुकी हैं। इस मामले को भी हरियाणा प्रभारी ने बैठक में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया में नेता और पार्टी विरोधी बयान न देने के निर्देश
राहुल गांधी ने सख्त निर्देश दिए कि मीडिया में कोई पार्टी नेताओं और पार्टी के विरुद्ध बयानबाजी नहीं करेगा। पार्टी के भीतर की बात मीडिया में नहीं जानी चाहिए। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई और सांसदों के साथ-साथ विधायकों से भी राय ली गई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाईकमान को आश्वस्त किया कि हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जिसे पार्टी की नीति और फैसले पसंद नहीं, वो पार्टी छोड़कर चला जाए : राहुल
किरण चौधरी के पार्टी छोड़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में पार्टी छोड़ने वालों के लिए कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। जिसे पार्टी की नीति और फैसले पसंद नहीं, वो पार्टी छोड़कर जा सकता है। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए हरियाणा कांग्रेस के नेतृत्व की सराहना करते हुए राहुल ने कहा कि पूरे देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन हरियाणा में रहा। राहुल ने दीपेंद्र हुड्डा को सबसे बड़ी जीत के लिए बधाई दी।

सुरजेवाला विदेश में, बीरेंद्र सिंह भी पहुंचे
विदेश में होने के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि हाल ही में कांग्रेस में आए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी बैठक में शिरकत की। इनके अलावा, कांग्रेस विधायक बीबी बतरा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, शमशेर सिंह गोगी, कुलदीप वत्स, शकुंतला खटक आदि विधायक मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, जेपी, वरुण चौैधरी के साथ-साथ लोकसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

हुड्डा बोले, ये मेरा आखिरी चुनाव, राहुल का पलटवार, कैप्टन अमरिंदर भी यही कहते थे
बैठक में हंसी के ठहाके भी लगे। दरअसल, बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। इस पर राहुल गांधी ने उनको टोका और चुटकी लेते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यही कहा करते थे। इतना कहते है कि बैठक में जोरदार हंसी के ठहाके लगे। इससे पहले भी सावर्जनिक मंचों पर हुड्डा यह कहते रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। दरसअल, हुड्डा खुद को सीएम चेहरा घोषित करने की ओर इशारा करते हैं। इसी बात को लेकर सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला को आपत्ति है।
 
दब गई लोकसभा चुनाव में भितरघात की बात
लोकसभा के प्रत्याशियों ने चुनाव की बात रखनी चाही। भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी रहे राव दान सिंह ने जब उनके यहां भितरघात की बात कहने की कोशिश की तो यह कहते हुए सभी को रोक दिया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से कोई बात नहीं की जाएगी। फिलहाल विधानसभा चुनाव सबसे बड़ा एजेंडा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि राज्य में कांग्रेस 4 से 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस 7 से 8 सीटें भी जीत सकती थी।
 
शिकायत करते नजर आए बावरिया
पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया बैठक में शिकायत करते नजर आए। दरअसल, हुड्डा विरोधी खेमे के नेता टिकट आवंटन के अलावा कई मुद्दों पर बाबरिया की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। इसलिए बाबरिया ने बैठक में उनके प्रति की जा रही बयानबाजी का मामला उठाया।


सर्वे से मिलेंगी विधानसभा की टिकटें
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजों से संतुष्ट नजर आए राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन का फार्मूला भी तय कर दिया है। बैठक में कहा गया कि पार्टी के प्रति वफादार, मजबूत और जिताऊ चेहरों को ही टिकट दिया जाएगा। बैठक में साफ कर दिया कि सिफारिश की बजाय सर्वे के आधार पर विधानसभा की टिकटें दी जाएंगी। खरगे और राहुल ने हरियाणा के नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा-पत्र बनाने के निर्देश दिए।

संगठन इस बार भी नहीं
बैठक में कुछ नेताओं ने राज्य में संगठन न बनाने का मामला भी उठाया। इस पर हल्की-फुल्की चर्चा भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। ऐसे में कह सकते हैं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव भी बिना संगठन के ही लड़ेगी। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन की प्रस्ताव बनाकर भेज चुकी है, लेकिन आज तक सूची जारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed