{"_id":"5ddb6ddc8ebc3e54d238dfcd","slug":"haryana-congress-deepender-hooda-going-to-start-new-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अब नई पारी खेलने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा शुरू करेंगे विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अब नई पारी खेलने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा शुरू करेंगे विशेष अभियान
Mon, 25 Nov 2019 11:32 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 31 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस उत्साह से लबरेज है और पार्टी एक नई पारी खेलने जा रही है। जल्द ही युवाओं को साथ जोड़ कर दीपेंद्र उनको नया संदेश देंगे। सरकार के काम काज पर अधिक कुछ न बोलते हुए दीपेंद्र ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन को बेहतर करने में यकीन रखते हैं। सरकार की परफॉर्मेंस का जवाब जनता ने दे दिया है। जो बच गया है, वह आने वाले समय में दे देंगे।
सीएम के बयान पर दीपेंद्र का पलटवार
सीएम मनेाहर ने यह बयान दिया है कि भाजपा कार्यकर्ता भयभीत न हों। जजपा का रवैया सकारात्मक है। इस तरह के बयानों से ही लग रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता क्या सोच रहे हैं। यह भी विडंबना है कि हार के कारणों का पता लगाने के लिए भाजपा अलग-अलग शिविर लगा रही है। जबकि दूसरी तरफ यह कह रही है कि जनादेश हमें मिला है। इसलिए हमने सरकार बनाई है।

दीपेंद्र शुरू करेंगे धन्यवादी दौरा
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर 4200 वोट और मिल जाते तो कांग्रेस के जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या 36 होती। इसी तरह हरियाणा में विभिन्न सीटों पर 40 हजार वोट और मिलते तो कांग्रेस 46 सीटों पर कब्जा कर बहुमत की सरकार बनाती। कांग्रेस के अंदरूनी मंथन में यह बात निकल कर सामने आई है। जिसके बाद प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा जनता का धन्यवाद करने के लिए निकलेंगे।
एक दिसंबर से दीपेंद्र का धन्यवादी दौरा झज्जर से शुरू होगा। यह पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेसी नेता गीता भुक्कल की विधानसभा है। भुक्कल यहां से लगातार तीसरी बार चुनाव जीती हैं। यहां अमर उजाला से विशेष बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में बहुत नजदीकी लड़ाई थी। जिसमें कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया। प्रदेश की जनता ने भी हमारा साथ दिया। ऐसे में मैं प्रत्येक विधानसभा का दौरा करुंगा।
दीपेंद्र ने कहा कि जहां हमारे प्रत्याशी जीते हैं वहां भी जाऊंगा और जहां नहीं जीते हैं वहां भी पहुंच कर जनता का धन्यवाद करुंगा। हरियाणा में जनभावना के विपरीत सरकार का गठन हुआ है। जिन लोगों को जनता ने भाजपा का सफाया करने के लिए वोट दिया था, वे भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए। ऐसे में जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।