फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress appointed in charge of the Assembly

जनसंपर्क अभियान को मजबूती देंगे विधानसभा प्रभारी, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Thu, 08 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Congress appointed in charge of the Assembly
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। अभियान को धरातल पर मजबूती प्रदान करने के लिए सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। तंवर के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे हरियाणा में और अधिक सुचारु रूप से चलाने के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने सूची जारी करते हुए बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत सभी प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर बैठक कर 19 नवंबर 2018 तक हर बूथ पर 10-10 बूथ सहयोगी बनाकर सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजेंगे। बैठकों के जरिए चुनावों की रणनीति भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों में ये लगाए प्रभारी
कालका में वरिंदर दीक्षित, पंचकूला में राजेश कोना, नारायणगढ़ में दीपचंद, अंबाला कैंट में भूप सिंह राणा, अंबाला सिटी में लाभ सिंह भूकरी, मुलाना में सोनू राणा, सढौरा में यशपाल राणा, जगाधरी में डॉ. वीरेंद्र शाहबाद, यमुनानगर में मिथुन वर्मा, रादौर में कमालुद्दीन, लाडवा में राकेश सैणी, शाहबाद में विशाल राणा, थानेसर में सचिन गुप्ता, पिहोवा में जसबीर गुज्जर, गूहला में डॉ. सरवण, कलायत में सौरभ चौधरी, कैथल में असलम खेड़ी, पुंडरी में ओमकार नाथ परुथी, नीलोखेड़ी में सुरेंद्र फौजी, इंद्री में लक्ष्मीकांत शर्मा, करनाल में सुरेश ढांडा, घरौंडा में वीरेंद्र चौहान, असंध में संतोष पंचाल, पानीपत ग्रामीण में मास्टर छतर सिंह, पानीपत सिटी में  मनोज बेगमपुर, इसराना में राजिंद्र कल्याण, समलखा में कंवर सिंह खत्री, गन्नौर में सीमा शर्मा, राई में शशि लूथरा, खरखौदा में राजीव आंतिल, सोनीपत में कमल दीवान, गोहाना में मानविंद्र चौहान, बरौदा में मोनिका मलिक, जुलाना में सज्जन सरपंच बागड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सफीदों में संजय अग्रवाल, जींद में अनिल चौहान, उचाना कलां में बालमुकुंद शर्मा, नरवाना में मंगत राम लालावास, टोहाना में नरेश सरदाना, फतेहाबाद ठाकुर वीरेंद्र सिंह, रतिया में दीप भिरडाना, कालांवाली राजकुमार शर्मा, डबवाली प्रदीप सैणी, रानिया डॉ. आजादा केलनिया, सिरसा में भवानी सिंह, ऐलनाबाद मनहोना मिढ्ढा, आदमपुर भीम सिंह महेशवाल, उकलाना विमला सिवाच, नारनौंद नवदीप गोदारा, हांसी भूपिंद्र गंगवा, बरवाला जंगजीत हुड्डा, हिसार में कृष्ण यादव, नलवा में कुलदीप चौधरी, लोहारू में दलबीर उमरा, बाढड़ा में रामफल कमांडो, चरखी दादरी में ऋषि अरोड़ा, भिवानी में राजेश दहिया, तोशाम में जितेंद्र फौजी, बवानीखेड़ा अजीत फौगाट, महम में विमल मनोचा, गढ़ी-सांपला-किलोई में सतीश बंधू, रोहतक में रोहित दलाल, कलानौर में संजय परमार सैणी, बहादुरगढ़ में अभिमन्यु सेलवाल, बादली में रमेश ग्रोवर, झज्जर में रमेश खुराना, बेरी में महेश शर्मा, अटेली में बीएस भांखल, महेंद्रगढ़ में नीलम भगवाड़िया, नारनौल में डॉ. हिम्मत यादव, नांगल चौधरी में ओमवीर बोहरा, बाबल में सुरेंद्र पटवा, कोसली में अमरपाल, रेवाड़ी में राजेश यादव, पटौदी में हरपाल टिगड़ा, बादशाहपुर एडवोकेट नवीन शर्मा, गुरुग्राम में वंदना पोपली, सोहना में पंकज, नूंह में किरण गोदारा, फिरोजपुर झिरका नीरज सोनी, पुन्हाना में रशीद खान, हथीन में एसएल शर्मा, होडल में मोनू ढिल्लों, पलवल में राकेश भड़ाना, पृथला में सुजीत भारद्वाज, फरीदाबाद एनआईअी में अंसीह पाल, बड़खल में विजय कौशिक, बल्लभगढ़ में नीरज गुप्ता, फरीदाबाद में धर्मदेव, तिगांव में सेवा राम को प्रभारी लगाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed