फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM will honor those who save life of woman in Panchkula

Haryana News: नदी में फंसी महिला की जान बचाने वालों को CM करेंगे सम्मानित, 3.15 लाख रुपये व प्रशंसा पत्र देंगे

Mon, 26 Jun 2023 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

सभी ने जान पर खेल कर संगीता को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उनके इस साहसिक कार्य की हर जगह प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन
Haryana CM will honor those who save life of woman in Panchkula
Panchkula News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के खड़क मंगोली गांव में बरसाती पानी के तेज बहाव में कार समेत फंसी महिला की जान बचाने वाले 15 साहसी लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। महिला की जान बचाने में शामिल व्यक्तियों को कुल 3,15,000 रुपये की नकद राशि और प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। ये सभी पंचकूला के खड़क मंगोली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


यह घटना रविवार की है। पंचकूला एमडीसी निवासी महिला संगीता बजाज (69) घग्गर नदी के पास पूजा सामग्री विसर्जित करने गई थी। उन्होंने अपनी गाड़ी खड़क मंगोली के पास खड़ी की तभी पानी का तेज बहाव आया और वह गाड़ी समेत फंस गईं। यह देख वहां उपस्थित खड़क मंगोली के 15 व्यक्तियों (14 युवक व एक युवती) ने अदम्य साहस का परिचय दिखाया। 
विज्ञापन


सभी ने जान पर खेल कर संगीता को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उनके इस साहसिक कार्य की हर जगह प्रशंसा हो रही है। जान बचाने वालों में विक्रम, किशन, सोनू, सुनील, पप्पू कुमार, छोटे लाल, रक्षपाल सिंह चौहान, सलीम, महेन्द्र, जितेन्द्र, संजू, रणजीत, अनिल, बबलू और ममता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed