फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM's media advisor Amit Arya resigns from his post

Haryana: हरियाणा CM के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने दिया इस्तीफा, ढाई माह पहले दिल्ली से चंडीगढ़ हुआ था तबादला

Tue, 05 Sep 2023 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 10:27 PM IST
सार

अमित आर्य ने बताया कि वह सीएमओ में कई सालों से काम कर रहे थे। अब वह बदलाव चाहते थे। साथ ही दूसरे साथियों को भी काम करने का मौका देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। जल्द ही उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana CM's media advisor Amit Arya resigns from his post
अमित आर्य। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया है। आर्य नौ साल से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का काम देख रहे थे। लगभग ढाई महीने पहले उनका तबादला दिल्ली स्थित हरियाणा निवास से चंडीगढ़ हुआ था। सूत्रों का कहना है कि उनकी इच्छा दिल्ली में रहने की थी। उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा 30 अगस्त को ही दे दिया था।

विज्ञापन


इस्तीफे की पुष्टि करते हुए अमित आर्य ने बताया कि वह सीएमओ में कई सालों से काम कर रहे थे। अब वह बदलाव चाहते थे। साथ ही दूसरे साथियों को भी काम करने का मौका देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। जल्द ही उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अभी प्रदेश के दौरे पर हैं। आठ सितंबर को वह लौटेंगे। माना जा रहा है कि आठ सितंबर को उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा। आर्य ने बताया कि वह भविष्य में भाजपा संगठन या किसी मीडिया संस्थान काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed