फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Oath Ceremony NDA will show its strength in Nayab Saini oath ceremony

Haryana: सैनी के शपथ समारोह में एनडीए करेगा शक्ति प्रदर्शन, पीएम होंगे मुख्य अतिथि, शाह-राजनाथ भी होंगे शामिल

Tue, 15 Oct 2024 05:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Oct 2024 05:35 AM IST
सार

हरियाणा की जीत भाजपा के लिए बहुत बड़ी सफलता है। दरअसल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद माना जा रहा था कि मोदी मैजिक अब कमजोर पड़ने लगा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी निराशा आने लगी थी। मगर भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस की वापसी की प्रबल धारणा के विपरीत न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि हरियाणा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Haryana CM Oath Ceremony NDA will show its strength in Nayab Saini oath ceremony
नायब सैनी - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा 17 अक्तूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी कर रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा शासित 11 राज्यों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रमुख और भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। भाजपा इस शपथ समारोह के जरिये इंडिया गठबंधन के मुकाबले एनडीए की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


हरियाणा की जीत भाजपा के लिए बहुत बड़ी सफलता है। दरअसल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद माना जा रहा था कि मोदी मैजिक अब कमजोर पड़ने लगा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी निराशा आने लगी थी। मगर भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस की वापसी की प्रबल धारणा के विपरीत न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि हरियाणा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन नतीजों से भाजपा को अगले कुछ महीनों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में होने वाले चुनावों के लिए संजीवनी मिल गई है। इस जीत का संदेश भाजपा पूरे देश में देना चाहती है, ताकि महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में उसे फायदा मिल सके।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद व शपथ समारोह के संयोजक संजय भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रमुखों और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सभी मंत्री, भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री, संगठन के वरिष्ठ नेता और देश के प्रबुद्ध व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने दावा किया है कि देश में पहली बार किसी राज्य में इतना भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। संजय भाटिया ने बताया कि राज्य के विपक्षी नेताओं को भी समारोह में बुलाया जाएगा। इनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अन्य नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा को आगे बढ़ाने में हर किसी का योगदान रहा है। राजनीति अपनी जगह है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को भी शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।

वाल्मीकि जयंती के दिन शपथ ग्रहण से बड़ा संदेश
17 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती है। इस दिन शपथ ग्रहण समारोह रखकर भाजपा दलित वर्ग को बड़ा संदेश देना चाहती है। विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने दलितों को साधने के लिए पूरे प्रयास किए थे। दलों ने आरक्षण खत्म करने और संविधान में बदलाव को लेकर चुनावी तीर एक दूसरे पर साधे थे।

ड्रोन दीदी, प्रगतिशील किसान और सफाई कर्मचारी को भी निमंत्रण
समारोह को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। भाजपा प्रवक्ता व सीएम के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने बताया कि समारोह में ड्रोन दीदी, प्रगतिशील किसान, सफाई कर्मचारी, उद्योगपतियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इन सभी के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और प्रमुख खिलाड़ियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed