फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar said that the BJP-JJP alliance will continue

Haryana: BJP-JJP में रार पर मनोहर लाल का विराम, बोले-जारी रहेगा गठबंधन, संगठन चलाना और सरकार चलाना अलग विषय

Sun, 11 Jun 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि संगठन चलाना और सरकार चलाना दोनों अलग-अलग विषय हैं। सरकार सही दिशा में काम कर रही है। हरियाणा प्रभारी 2024 के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar said that the  BJP-JJP alliance will continue
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन में चल रही तकरार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विराम लगा दिया है। मनोहर लाल का कहना है कि जजपा के साथ गठबंधन जारी है और जारी रहेगा। गठबंधन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन


यहां आयोजित प्रेसवार्ता में मनोहर लाल ने हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब की निर्दलीय विधायकों से मुलाकात के सवाल पर कहा कि संगठनात्मक बातें अलग होती हैं और सरकार चलाना अलग विषय होता है। सरकार सही दिशा में काम कर रही है और इसके लिए सहयोगियों के साथ समय-समय पर बैठकें होती हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मिलते हैं। मनोहर लाल का कहना है कि हरियाणा प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, दूसरा उनके सामने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भी हैं।
विज्ञापन


वहीं, बिप्लब देब के साथ मुलाकात के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि उनके साथ हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर बातें हुई हैं। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालातों के साथ-साथ आगामी चुनावों पर भी मंथन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का तंज-हम रामकरण काला का इस्तीफा ढूंढ रहे हैं
सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर न होने और किसानों पर लाठियां बरसाने से आहत होकर शुगरफैड चेयरमैनी छोड़ने वाले जजपा विधायक रामकरण काला को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तंज कसा है। मनोहर लाल ने कहा कि जजपा विधायक रामकरण काला ने इस्तीफा दिया है, लेकिन वो हमारे तक नहीं पहुंचा है और हम इस्तीफा ढूंढ रहे हैं। मनोहर ने साफ शब्दों में कहा कि काला राजनीति कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसे दबाव में नहीं आएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि शुगरफैड की चेयरमैनी से इस्तीफा देने से पहले जजपा विधायक रामकरण काला उनसे मिले थे। उनकी मांग थी कि घोषणा करें कि सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है।

राजनीतिक सलाहकार को सीएम ने दी क्लीन चिट
जजपा विधायक रामकरण काला ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी पर किसानों पर लाठीचार्ज करवाने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सलाहकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रास्ता खुलवाया है। यदि कोर्ट कोई निर्देश नहीं देता, तब भी रास्ता तो खुलवाना ही था, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर राज्यों का आवागमन है। आप दूसरों की आजादी में बाध्य नहीं बन सकते, कोई न कोई हाईकोर्ट में चला जाता है।

रणजीत चौटाला से 45 मिनट हरियाणा प्रभारी की बैठक
निर्दलीय विधायकों से चल रही बैठकों के दौर के तीसरे दिन शनिवार को हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने निर्दलीय विधायक और सरकार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मुलाकात की। हरियाणा निवास में हुई बैठक करीब 45 मिनट तक चली और दोनों नेताओं ने एक साथ नाश्ता किया।


इस दौरान देब ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक लिया और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। बिजली मंत्री ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल का अनुभव रखा है। मीडिया से बातचीत में रणजीत चौटाला ने कहा कि निर्दलीय विधायक के तौर पर सरकार के साथ हैं। गठबंधन को लेकर फैसला दिल्ली ने करना है। लेकिन हरियाणा में गठबंधन सरकार अच्छी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed