{"_id":"5c66ed0abdec2273a83ba7fd","slug":"haryana-cm-manohar-lal-tweeted-on-pulwama-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM मनोहर लाल का ट्वीट, भगवान कृष्ण का दिया संदेश, कहा-शांति के लिए युद्ध भी करना अवाश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM मनोहर लाल का ट्वीट, भगवान कृष्ण का दिया संदेश, कहा-शांति के लिए युद्ध भी करना अवाश्यक
Sat, 16 Feb 2019 09:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलवामा आत्मघाती हमले से आहत होकर तीखा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि ‘अन्याय के खिलाफ हमें शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने भी यह संदेश दिया है कि अन्याय और न्याय के युद्ध को अगर करने की आवश्यकता पड़े तो शांति बहाल करने के लिए उस युद्ध को भी करना आवश्यक है।’
विज्ञापन
सीएम इन दिनों मॉरिशस दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम चार बजकर 24 मिनट पर वहीं से ट्वीट किया, जिस पर 300 से अधिक रिट्वीट हुए और ट्वीट को भी भारी समर्थन मिला। मनोहर लाल के ट्वीट में भी जवानों की शहादत पर उनकी पीड़ा साफ झलक रही है। इसी चलते सीएम ने अपने ट्वीट में शांति बहाली के लिए अगर जरूरी हो तो युद्ध को भी आवश्यक बताया है।
विज्ञापन