फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana CM Manohar lal traveled on Vande Bharat train from Chandigarh to Ambala

देश को मिली चौथी वंदे भारत: हरियाणा CM ने अंबाला तक की यात्रा, कहा- इससे प्रगति को नई दिशा मिलेगी

Thu, 13 Oct 2022 02:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 02:20 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ का रास्ता महज 2 घंटे 50 मिनट में तय कर लेगी। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:50 बजे 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलकर आठ बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सुबह 8:40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal traveled on Vande Bharat train from Chandigarh to Ambala
वंदे भारत ट्रेन में सवार हरियाणा सीएम मनोहर लाल व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला और कुरुक्षेत्र के रास्ते दिल्ली जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में ट्रेन का स्वागत किया और यहां से अंबाला तक का सफर भी किया।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल के साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया समेत कई मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।  
विज्ञापन


अंबाला पहुंचने पर मनोहर लाल ने कहा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर हवाई जहाज जैसा है। ट्रेन में यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसने कुछ समय में चंडीगढ़ से अंबाला तक का सफर तय किया है। इससे हरियाणा के यात्रियों को फायदा होगा। हरियाणा के यात्री दिल्ली और हिमाचल का सफर कर सकेंगे। सीएम मनोहर लाल ने इस मौके पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, कुरुक्षेत्र में सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा ने रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का आधे घंटे तक इंतजार किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रेलवे स्टेशन पर जुटे। इस दौरान ट्रेन के पहुंचने पर सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने स्वागत किया।  


सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हर क्षेत्र में सशक्त बना रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे का भी भरपूर विकास किया जा रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेन चलाकर देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और सफर करना भी आसान होगा।



वंदे भारत की कुछ विशेषताएं
  • इसकी डिजाइनिंग ऐसे की गई है कि यात्री ड्राइवर के केबिन की झलक देख सकें
  • ट्रेन की पैंट्री में भोजन और पेय पदार्थों को गर्म-ठंडा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता के उपकरण भी दिए गए हैं
  • ट्रेक के डिब्बों के बीच के गैप को पूरी तरह से सील किया गया है जो शोर को कम करने में मदद करेगा
  • ट्रेन के कोच में टच कंट्रोल के साथ रीडिंग लाइट दी गई है
  • कंप्यूटराइज्ड एयरोडायनामिक ड्राइवर का केबिन है
  • ऑटो सेंसर टैप भी दिए गए हैं

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल
वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ का रास्ता महज 2 घंटे 50 मिनट में तय कर लेगी। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:50 बजे 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलकर आठ बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सुबह 8:40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से अंब अंदौरा के लिए सुबह 8:45 पर रवाना होगी। 5 घंटे 25 मिनट में नई दिल्ली से अंब अंदौरा तक का सफर तय करेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन दिन में एक बजे अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोपहर करीब 3:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से 3.30 पर चलेगी और शाम 6:25 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed