फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal talk to CBSE 10th topper Anjali

CBSE Result: 500/500 अंक लाने वाली अंजली को सीएम ने दी बड़ी सौगात, हर माह मिलेगी 20 हजार की छात्रवृत्ति

Sun, 24 Jul 2022 05:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 05:57 PM IST
सार

अंजली महेंद्रगढ़ जिले के गांव सिलारपुर की रहने वाली हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 500 में 500 अंक लेकर पूरे देश में टॉप किया है। अंजली को गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी और ऐच्छिक विषय संगीत में 100 में से 100 अंक मिले हैं। अंजली ने बताया कि वे न्यूरो सर्जन बनकर देश की सेवा करना चाहती है। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal talk to CBSE 10th topper Anjali
सीएम मनोहर लाल ने की टॉपर अंजली से बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10वीं कक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाने वाली महेंद्रगढ़ की छात्रा अंजली को सौगात दी है। अब अंजली को दो साल तक 20 हजार रुपये महीने की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रा अंजली और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में अंजली जहां भी दाखिला लेना चाहेगी, उसका वहां दाखिला कराया जाएगा।  छात्रा अंजली ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंजली ने न केवल रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आगे भी कोई नहीं तोड़ सकता है। उन्होंने अंजलि को भविष्य में आगे बढ़ते हुए देश, प्रदेश, गांव और माता-पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


परिवार ने रखी आर्थिक स्थिति की समस्या, मुख्यमंत्री ने तुरंत की सहायता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष छात्रा अंजली और उनकी मां ने परिवार की आर्थिक स्थिति की समस्या रखी तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तत्काल अंजलि को 20 हजार रुपये महीना दो साल तक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अंजली की मां को आश्वासन दिया कि अंजली की पढ़ाई में उनका पूरा सहयोग रहेगा। अंजली ने जब बड़े होकर डॉक्टर बनने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि देश में जिस भी मेडिकल कॉलेज में चाहेंगी, वहां दाखिला करवाया जाएगा। उन्होंने इच्छा जताई कि अंजली भविष्य में एम्स में जाकर अच्छी डॉक्टर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2025 तक लागू करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने सरकारी स्कूलों के पांच लाख छात्रों को टैबलेट बांटे हैं। इस बजट में शिक्षा के लिए 20,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को 2030 तक पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य बनाया है लेकिन हरियाणा ने 2025 तक इसे लागू करने का लक्ष्य लिया है। यूनिवर्सिटी में केजी टू पीजी प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत यूनिवर्सिटी में ही विद्यार्थियों को शुरुआती शिक्षा दी जाएगी। हरियाणा की दो यूनिवर्सिटी एमडीयू और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed