फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal said, No dispute with Vij about CID department

सीआईडी विभाग अपने पास रखने पर सीएम बोले- यह परंपरा नई नहीं बल्कि पुरानी, विज से नहीं कोई विवाद

Fri, 10 Jan 2020 12:15 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (मधुबन)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (मधुबन) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal said, No dispute with Vij about CID department
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

सीआईडी विभाग को लेकर छिड़े विवाद के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि सीआईडी विभाग को लेकर उनका गृह मंत्री अनिल विज के साथ कोई विवाद नहीं है। सीआईडी को अपने ही पास रखने को लेकर आश्वस्त सीएम ने कहा कि ये परंपरा नई नहीं है, बल्कि पुरानी है। ताऊ देवीलाल और बंसीलाल की सरकार में भी ये मामला सामने आया था। 

विज्ञापन


कुछ तकनीकी चीजें हैं, जिनको जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद पैदा न हो। बता दें कि इस मामले में गृह मंत्री अनिज विज कह चुके हैं कि अगर सीएम सीआईडी को अपने पास रखना चाहते हैं तो इसको कैबिनेट की बैठक में पास कराएं। इसको लेकर काफी विवाद चल रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी पहुंचे थे, जहां वच्छेर स्टेडियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में 1647 महिला एवं पुरुष सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूरा कर पासिंग आउट परेड की। 
विज्ञापन


90 करोड़ का है लॉस, रिकवरी के लिए मिलर्स को नोटिस
धान घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी, उसी आधार पर दो से तीन बार फिजिकल वेरिफिकेशन कराई गई। ये जांच किसी विपक्षी दलों के कहने पर नहीं कराई गई है। हम इस जांच से संतुष्ट हैं। सीएम ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसीएस ने बताया कि 90 करोड़ रुपये का लॉस आया है। ये घोटाला है या फिर कमी है, इसकी रिकवरी को लेकर मिलर्स को नोटिस दिए गए हैं। अगर इस मामले में किसी की इंटेंशन मिलती है तो जरूर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 5 हजार पुलिस कर्मचारियों की करेंगे भर्ती
एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में पुलिस की संख्या कम नहीं है, लेकिन क्योंकि हर साल 1500 से 1600 पुलिस कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार का प्रयास है कि एक टाइम टेबल बनाएंगे, ताकि हर साल रिटायर होने वालों से दो से तीन गुणा पुलिस कर्मचारी भर्ती हो सकें। सीएम ने कहा कि इस साल के लिए भर्तियों का विज्ञापन दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed