फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Reached In Karnal

दुकानदारों के बीच पहुंचे सीएम मनोहर लाल, बोले-वोट तो देना लेकिन पॉलिथीन किसी को नहीं देना

Sat, 14 Sep 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Sep 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Reached In Karnal
करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब 10 बजे। वार्ड नंबर दस की सेक्टर-13 की मेन मार्केट। सब कुछ सामान्य था, अचानक सीएम मनोहर लाल का काफिला यहां पर रुका तो दुकानदारों में कौतूहल मच गया। एक-एक करके सीएम दुकानों पर पहुंचे तो दुकानदारों ने समझा की वोट की अपील करने आए हैं। जैसे ही सीएम दुकान के अंदर घुसे तो सामने वाले दुकानदार ने हाथ जोड़कर कहा कि सीएम साहब वोट तो आपको ही देंगे। 

विज्ञापन


इस पर सीएम ने कहा कि वोट तो देना, लेकिन पॉलिथीन नहीं। इस पर सभी हंस पड़े। सीएम बोले, वोट की अपील तो पूरे प्रदेश में घूम कर चुका हूं, अब तो शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है। इस पर सभी दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और कपड़े या फिर दूसरे कैरी बैग प्रयोग कर रहे हैं। बता दें कि अमर उजाला लगातार पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम चला रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जीवन के लिए घातक है, नागरिक प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग न करें और इस बारे में आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने दुकानों पर जाकर प्लास्टिक के कैरी बैगों की चेकिंग की और दुकानदारों से कहा कि वह कपड़े के कैरी बैगों का प्रयोग करें, शहर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त बनाना है।

खाली प्लाट में पड़े मिले पॉलिथीन, सीएम बोले, यहां रखो डस्टबीन
मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर- 10 में घूमकर देखा कि एक खाली प्लॉट में पॉलिथीन के कैरी बैग पड़े थे। इस पर उन्होंने नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिए कि मार्केट के आसपास जहां खुला स्थान है वहां पर डस्टबिन रखे जाएं, ताकि लोग कूड़ा डस्टबिन में ही डाल सकें। नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। 

उन्होंने कहा कि यदि फिर भी दुकानदार नहीं मानते तो पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का नगर निगम द्वारा चालान काटा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि वह विशेष अभियान चलाकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आम जनता व दुकानदारों को जागरूक करेंगे, जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed