फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal reached in Kaithal

कोरोना संकट की चुनौतियों और उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे सीएम, विपक्ष को देंगे जवाब

Sun, 31 May 2020 06:24 PM IST
ajay kumar अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 May 2020 06:24 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने ली जिले में प्रशासन के विभागाध्यक्षों की बैठक
  • मेरा पानी मेरी विरासत योजना को लेकर हासिल की जानकारी
  • कोरोना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal reached in Kaithal
कैथल पहुंचे सीएम मनोहर लाल।

विस्तार

कोरोना के संकट की चुनौतियां और उपलब्धियों का डाटा लेकर सीएम मनोहर लाल शीघ्र मैदान में उतरेंगे। प्रदेश की जनता के साथ संवाद, जनता को सुरक्षित रखते हुए किस तरह करना है, इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत इसी सप्ताह सीएम प्रेेस कान्फ्रेंस के माध्यम से अपना विजन रखेंगे। इसमें अब तक की उपलब्धियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


सरकार के सामने इस बार सबसे बड़ी चुनौती कोविड है। कोविड के दौरान हरियाणा वासियों के हित में किए गए कार्यों को लेकर सीएम जनता को यह बताएंगे कि संकट की इन परिस्थितियों में प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए क्या प्रयास किए गए हैं। जिसमें साढ़े सोलह लाख परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता एक मुख्य विषय होगा।
विज्ञापन


गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार किए जा रहे हमले को लेकर भी सीएम स्पष्ट जवाब देंगे। किसानों के खाते में पैसा पहुंचने और डिजिटल खरीद के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके अलावा मेरा पानी मेरी विरासत के तहत कितने किसानों ने सरकार का साथ दिया है, इस बात की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में किसानों ने सरकार की ओर से की गई गुजारिश के मुताबिक धान न उगाने का फैसला लिया है और कितने किसानों के खाते में पहली बार फसल खरीद का पैसा गया है। इसका डाटा भी राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी।

सरसों की खरीद आढ़तियों के जरिये शुरू कराने पर सीएम सहमत

हरियाणा में सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से जल्दी शुरू हो सकती है। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को आढ़तियों के जरिये खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के साथ गर्ग की रविवार को टेलीफोन पर बात हुई।

प्रांतीय अध्यक्ष ने सरसों की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से चालू कराने व सफीदों के व्यापारी से 2 करोड़ रुपये फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारी से फिरौती मांगने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा पकड़ने के लिए आश्वस्त किया।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरसों की खरीद मंडी आढ़तियों के माध्यम से न होने के कारण आढ़ती, किसान व आयल मिल को बड़ी दिक्कत आ रही है। क्योंकि, सरसों आढ़तियों के माध्यम से न बिकने पर उन्हें कमीशन नहीं मिलता। मिलर्स को सरसों न मिलने से आयल मिल बंद होने के कगार पर हैं।

सरकारी एजेंसी आयल मिलर्स को सरसों नहीं दे रही हैं न ही किसान की सरसों मंडी में खुली बोली में बिक रही है। आयल मिलर सरसों ही नहीं खरीद पाएगा तो कैसे आयल मिल बिना सरसों के चलेंगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन अनुसार आढ़तियों के जरिये खरीद शुरू होती है तो आयल मिलर के साथ-साथ मंडी आढ़ती व किसानों को बहुत राहत मिलेगी।

दिल्ली से लगते चार जिलों को लेकर बनानी होगी मजबूत रणनीति : दुष्यंत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि दिल्ली से लगते सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने के लिए अन्य जिलों की तुलना अलग से मजबूत रणनीति बनाने होगी।

सरकार ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर हालात सामान्य करने की दिशा में बेहतर कदम उठाए हैं। अब कोरोना महामारी को नियंत्रित करते हुए हालात सामान्य करने का कार्य करेंगे। बड़ी संख्या में प्रदेश से लौटे प्रवासी श्रमिक अब वापस राज्य में काम पर आना चाहते हैं। उन्हें लाने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

हरियाणा में कोरोना का रिकवरी रेट भी घटा है जो एक समय में 80 प्रतिशत से ज्यादा था वह अब काफी नीचे आ गया है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। दिल्ली से लगते जिलों में कोरोना कंट्रोल करने के लिए निरंतर मजबूत कदम उठाने होंगे।

उन्होंने दिल्ली सरकार से आग्रह किया है कि वहां कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था स्थापित करें, जिससे उन्हें हरियाणा न आना पड़े। सरकार प्रवासी श्रमिकों को वापस काम पर लाकर उद्योगों को सुचारु करने के लिए परिवहन सुविधा बहाल करने पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed