{"_id":"628493343d59cc24a53c79c5","slug":"haryana-cm-manohar-lal-reached-house-of-shaheed-nishan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया एलान
Wed, 18 May 2022 12:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 May 2022 12:08 PM IST
सार
निशान सिंह 19 राइफल्स के जवान थे और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे। 16 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान निशान सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहादत दी थी।
विज्ञापन
शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा के गांव भावदीन स्थित शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भावदीन के स्कूल का नाम शहीद जवान के नाम पर रखने का निर्देश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल ने परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी देने का एलान भी किया।
सिरसा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करने मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीती देर रात पहुंचे थे। वह बुधवार सुबह पहले शहर के हिसार रोड स्थित कन्हैया आश्रम में पहुंचे और दिव्यांगों से मिले। इसके बाद वह हिसार रोड स्थित भावदीन गांव के शहीद लांस नायक निशान सिंह के घर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव में लोग की भीड़ लग गई। वहीं उन्होंने गांव के स्कूल का नाम शहीद लांस नायक निशान सिंह के नाम पर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 18 May 2022
विज्ञापन
गौरतलब है कि भावदीन के सेवा सिंह के 26 वर्षीय पुत्र शहीद निशान सिंह 26 जून 2013 को आर्मी में भर्ती हुए थे और दो महीने पहले ही फतेहाबाद के मड़गंधान निवासी रमनदीप से उनकी शादी हुई थी। निशान सिंह 19 राइफल्स के जवान थे और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे। 16 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान निशान सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहादत दी थी।
- DPR Haryana (@diprharyana) 18 May 2022