फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Press Conference in Chandigarh

खुला सौगातों का पिटारा: चार फीसदी डीए और निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा, छह टोल होंगे बंद

Thu, 26 Oct 2023 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि हिंदी आंदोलन सत्याग्रहियों और आपातकालीन पीड़ितों की पेंशन 10000 से बढ़ाकर 15000 कर दी गई है। आज शहरी निकाय मंत्रालय की  90 और टाउन कंट्री प्लानिंग की 100 कॉलोनियों को नियमित किया गया।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Press Conference in Chandigarh
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को सौगातों का पिटारा खोल दिया। त्योहारी सीजन में 3.5 लाख कर्मचारियों और 2.5 लाख पेंशनधारकों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके साथ डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। बढ़े हुए डीए का भुगतान अक्तूबर के वेतनमान में किया जाएगा। जुलाई से सितंबर तक के एरियर का भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, सरकार ने निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का एलान भी किया। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर परिषद व जिला परिषद के अध्यक्ष और पार्षद शामिल हैं। सभी के मानदेय में आठ से 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सीएम ने कहा कि नगर निगमों के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, काउंसलर, नगर परिषद अध्यक्ष सहित सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें मानदेय बढ़ाने पर विचार किया गया। यह काफी पुरानी मांग थी। हाल ही में सरकार ने पंचों व सरपंचों का भी मानदेय बढ़ाया था। मुख्यमंत्री ने हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकालीन पीड़ितों व विधवाओं की पेंशन 15 हजार रुपये करने की घोषणा की। अभी तक उन्हें 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही थी। राज्य में इनकी संख्या करीब 450 है।

विज्ञापन

तीन टोल एक नवंबर व तीन एक दिसंबर तक होंगे बंद

मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे पर स्थित छह टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की। इन टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को सालाना 13.50 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह फैसला इन टोल प्लाजा के आसपास के इलाकों में रहने वालों की मांग पर लिया गया है। इन टोल प्लाजा का संचालन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा था।

स्टेट हाईवे-17 पर राजस्थान बॉर्डर के पास गांव बशीरपुर (नारनौल-निजामपुर रोड), स्टेट हाईवे-11 पर पंजाब सीमा के नजदीक गांव तातियाना (कैथल-पटियाला रोड), स्टेट हाईवे-22 पर गांव गुज्जरवास (सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड) पर स्थित टोल प्लाजा एक नवंबर से बंद हो जाएगा।

स्टेट हाईवे-8 पर पंजाब सीमा के नजदीक गांव संगतपुरा (कैथल-खनौरी रोड) पर स्थित टोल प्लाजा 10 नवंबर को बंद होगा। स्टेट हाईवे-4 पर हिमाचल प्रदेश सीमा के नजदीक काला अंब-सढ़ारा-शाहाबाद रोड पर गांव अशगरपुर के नजदीक और स्टेट हाईवे-18 पर दिल्ली बॉर्डर के पास रोहतक-खरखौदा-दिल्ली रोड पर गांव फिरोजपुर के नजदीक स्थित टोल प्लाजा का संचालन एक दिसंबर से बंद होगा।

सबसे ज्यादा यमुनानगर जिले की 66 कॉलोनियां हुईं नियमित

मुख्यमंत्री ने शहरी निकाय विभाग और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की सीमा में बनी 190 अवैध कॉलोनियों को पक्का करने का एलान किया। इसमें शहरी निकाय विभाग की 90 कॉलोनियां शामिल हैं। सबसे ज्यादा यमुनानगर की 25, फरीदाबाद की 17, पलवल की 15 और झज्जर की 12 कॉलोनियां शामिल हैं।

सौ कॉलोनियां टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की हैं। इसमें अंबाला के मुलाना की 11, कुरुक्षेत्र के रादौर की 6, सढौरा की 27, जगाधरी की 13, यमुनानगर की एक, सिरसा में मंडी डबवाली की एक, रानिया की एक, ऐलनाबाद की तीन, सिरसा की तीन, कलांवाली की दो, भिवानी के लोहारू की दो और भवानी खेड़ा की एक कॉलोनी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कालोनियों के विकास पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे की कॉलोनियों का विकास एचएसवीपी करेगा।

75 साल से ऊपर 3810 वृक्षों को दी 2750 रुपये पेंशन

मुख्यमंत्री ने प्राणवायु देवता पेंशन योजना के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 3,810 वृक्षों को पेंशन देने की विधिवत शुरुआत की। गुरुवार को ही वृक्षों की देखभाल करने वाले लोगों, विभाग व संगठनों के खाते में 2750 रुपये पेंशन डाल दी गई। हरियाणा ऐसी योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इनमें रेवाड़ी में 680, यमुनानगर में 526, फतेहाबाद में 335, सिरसा में 287 और हिसार में 249 वृक्ष शामिल हैं। वन भूमि पर खड़े वृक्षों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

              किसका-कितना मानदेय बढ़ा

निर्वाचित सदस्य पहले     अब
मेयर 20500 30000
सीनियर डिप्टी मेयर 16500   25000
डिप्टी मेयर 13000 20000
नगर निगम पार्षद 10500 15000
नगर परिषद अध्यक्ष 10500   18000
उपाध्यक्ष   7500 12000
परिषद पार्षद 7500 12000
नगर समिति अध्यक्ष 6500 10000
उपाध्यक्ष 4500   8000
समिति पार्षद 4500 8000
जिला परिषद अध्यक्ष 10000 20000
उपाध्यक्ष 7500 15000
जिला परिषद सदस्य 3000 6000
पंचायत समिति अध्यक्ष 7500 15000
उपाध्यक्ष 3500   7000
सदस्य   1600 3000
             
नोट- आंकड़े रुपये में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed