फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal ordered to suspend two police officers

Haryana: सही से जांच न करने पर सीएम ने लिया बड़ा एक्शन, दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Sat, 03 Feb 2024 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Feb 2024 12:22 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने जांच में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पानीपत के राजेश गुप्ता की शिकायत पर एएसआई रामनिवास व निरीक्षक उमर मोहम्मद को निलंबित करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal ordered to suspend two police officers
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में एक लड़ाई झगड़े और हथियार से हमला करने के मामले में सही जांच न करने पर दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने और तीसरे अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले की 20 फरवरी तक मुख्यालय स्तर पर जांच करवा कर रिपोर्ट भेजने का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि पानीपत निवासी राजेश गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 सितंबर 2021 को अत्तरचंद मित्तल और उनके दोनों बेटों अंकुर मित्तल और मनीष मित्तल समेत अन्य ने उनके रास्ते को उखाड़ दिया और फायर किए। इस मामले की जांच तत्कालीन एएसआई रामनिवास व निरीक्षक उमर मोहम्मद ने की और सच्चाई न होने की बात कहकर जांच रिपोर्ट को बंद कर दिया। 
विज्ञापन


बाद में सीएम विंडो पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई। करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की रिपोर्ट में मामले की जांच बंद करने पर संदेह जताया गया है। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन एएसआई रामनिवास व निरीक्षक उमर मोहम्मद को निलंबित करने और मामले की जांच मुख्यालय स्तर पर करने की बजाय दोबारा करनाल पुलिस को भेजने वाले तीसरे अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed