{"_id":"5a2ff6ec4f1c1b6a118b75e9","slug":"haryana-cm-manohar-lal-on-hisar-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उकलाना कांड में हाथ लगे अहम सुराग, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: सीएम खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उकलाना कांड में हाथ लगे अहम सुराग, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: सीएम खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM on Hisar Rape case
हिसार के उकलाना में मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ सकती है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उकलाना कांड में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उनकी गिरफ्तारी ही नहीं होगी, बल्कि उनको सजा दिलाने तक भी सरकार पैरवी करेगी।
सीएम ने कहा कि सरकार किसी एक मामले में नहीं, बल्कि जब भी कोई अपराध होता है तो दोषी को सजा दिलाने के लिए सरकारी कड़ी पैरवी करती है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढने पर सीएम ने कहा कि अपराध नहीं बढ़े है, लेकिन यह जरूर है कि कुछ घटनाएं ऐसी हुई है जो काफी निंदनीय है और उनकी टम निंदा भी करते है।
मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में नेशनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है। यही कारण है कि प्रदेश में पहले महिला थाने नहीं थे और सरकार ने सभी जिलों में महिला थाने शुरू कर दिए है। अब तहसील स्तर पर भी महिला थाने खोलने का काम चल रहा है और यह जल्द पूरा हो जाएगा।

Trending Videos
Manohar Lal Khattar
- फोटो : File Photo
प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो चुकी है और महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा शुरू की गई, जिससे किसी को थाने में आने की जरूरत नहीं पड़े।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एनएचएम कर्मियों की हड़ताल को लेकर कहा कि उनकी कुछ मांगों को मान लिया गया है और अन्य मांगदों के लिए केंद्र को लिखा गया है। क्योंकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार की भागीदारी होती है और प्रदेश सरकार अकेले सबकुछ नहीं कर सकती है। वहीं एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई है और मरीजों को परेशानी हो रही है।
उसको देखते हुए जल्द से जल्द एनएचएम कर्मियों की नई भर्ती शुरू की जा रही है, जिससे किसी को अस्पतालों में कोई परेशानी नहीं हो सके। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज नजर रख रहे है और वह पूरी स्थिति को संभाल रहे है।