{"_id":"5e5546b58ebc3ef3ce5bbe76","slug":"haryana-cm-manohar-lal-meet-with-us-president-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले मनोहर लाल, गुरुग्राम आने का दिया न्योता, ट्रंप बोले- अगली बार जरूर आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले मनोहर लाल, गुरुग्राम आने का दिया न्योता, ट्रंप बोले- अगली बार जरूर आऊंगा
Wed, 26 Feb 2020 02:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल से हाथ मिलाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लगभग एक मिनट बात हुई। ट्रंप के सम्मान में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रखे गए रात्रि भोज में मुख्यमंत्री की यह मुलाकात हुई। मनोहर और ट्रंप ने एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से हाथ मिला। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि जैसे वाशिंगटन डीसी के लिए वर्जीनिया सिटी है, वैसे ही नई दिल्ली के लिए गुरुग्राम है। मुख्यमंत्री ने ट्रंप को बताया कि ट्रंप टॉवर गुरुग्राम में ही है।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को गुरुग्राम आने का आमंत्रण दिया जिस पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगली बार वह जब हिंदुस्तान आएंगे तो गुरुग्राम जरूर आएंगे। इस दौरान कतार में आसपास खड़े सभी नेताओं की निगाहें दोनों पर टिकी हुई थीं। सीएम ने दिल्ली रवाना होने से पहले चंडीगढ़ में कहा था कि यह सुनहरा अवसर है। ट्रंप से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत होने पर वह हरियाणा से संबंधित विषय रखेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में विदेशी निवेश के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अमेरिकी कंपनियों के लिए निवेश के नजरिए से हरियाणा आदर्श प्रदेश साबित हो सकता है। दिल्ली हिंसा पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति यहां आए हैं तो यहां माहौल ऐसा बनाकर रखना चाहिए था, जिससे कोई गलत संदेश न जाए। उन्हें लगता है, हिंसा को लेकर कोई न कोई शरारत की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के समय हिंसा सुनियोजित लगती है। निश्चित तौर पर इसकी तह तक जाकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन