फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal launched Gram Darshan Portal

पहल: अब विकास से जुड़ी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकेंगे ग्रामीण, हरियाणा सरकार ने 'ग्राम दर्शन' पोर्टल किया शुरू

Sat, 24 Jul 2021 02:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 02:31 AM IST
सार

आवेदक को ग्राम दर्शन पोर्टल पर शिकायत/सुझाव दर्ज करते समय कम से कम 50 अक्षरों में अपनी बात कहनी होगी। इसके अलावा आवेदक फोटो अपलोड करके अपनी समस्या/सुझाव सरकार को दे सकेंगे। केवल वही आवेदक इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेगा जिसका परिवार पहचान पत्र होगा।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal launched Gram Darshan Portal
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग/शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन दे सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ में ऑनलाइन पोर्टल ग्राम दर्शन gramdarshan.haryana.gov.in का लोकार्पण करने के अवसर पर कही। इस अवसर पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग की पांच कामों की प्राथमिकताएं तय करें। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों को सीएम विंडो के साथ लिंक किया जाएगा ताकि शिकायतों का दोहराव न हो। मुख्यमंत्री ने ग्राम दर्शन पोर्टल का लिंक ‘जन सहायक’ एप के साथ जोड़ने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


अपने गांव की शिकायत ही की जा सकेगी दर्ज
ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद सदस्य/विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से मिलेगी सुझाव/शिकायत के स्टेटस की जानकारी
पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जेनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के मध्यम से मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed