फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar will expand ministry

मंत्रियों का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में मुख्यमंत्री खट्टर

Fri, 27 Mar 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Mar 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar will expand ministry

प्रदेश में लगातार चुनौतियों से निपट रही हरियाणा सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है। अप्रैल माह में मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी संभावना है। भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा होते ही छह अप्रैल के बाद पार्टी में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा शुरू हो जाएगी। मनोहर लाल खट्टर सरकार में तीन से चार मंत्री बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


इस बात के स्पष्ट संकेत हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने दिए। सरकार को हरियाणा में मुख्य संसदीय सचिव बनाने से भी परहेज नहीं है। हालांकि, सीपीएस बनाए जाने को लेकर अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन भाजपा में इस बात को लेकर विरोध भी नहीं है। कुल मिलाकर इस समय मनोहर कैबिनेट में दस मंत्री हैं। मुख्यमंत्री सहित सात कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन और लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर शामिल हैं। राज्य मंत्रियों में कर्ण देव कांबोज, कृष्ण कुमार बेदी और विक्रम ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों में भी हो सकता है फेरबदल

haryana cm manohar lal khattar will expand ministry

मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर भी मंत्री बनने की कतार में हैं।

इसके अलावा वैश्य बिरादरी से इस समय कविता जैन मंत्री हैं, लेकिन फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल, पंचूकला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, हिसार विधायक कमल गुप्ता और भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम पर भी विचार हो सकता है।

पंजाबी बिरादरी में थानेसर से सुभाष सुधा और बड़खल विधायक सीमा त्रिखा के नाम पर मंथन हो सकता है, जबकि रोहतक से विधायक मुनीष ग्रोवर मंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ग्रोवर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के गढ़ में सीट जीत कर पार्टी में अपनी पहचान बना चुके हैं।

सिस्टम ठीक करने में लग रहा समय

haryana cm manohar lal khattar will expand ministry

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से एक-एक व्यक्ति की समस्या को समझकर पूरे समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री वीरवार को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरूक्षेत्र जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। सिस्टम को ठीक करने में थोड़ा समय लग रहा है। मुख्यमंत्री ने अमित शाह की कार्यप्रणाली की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनकी योजना के अनुरूप हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है जो पहले कभी तीन या चार लाख हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल व मई में वे सभी विधानसभा हलकों का दौराकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed