फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar Statement on Corruption

सीएम के आक्रामक तेवर- भ्रष्टाचारी, संपत्ति फूंकने और समाज में फूट डालने वाले जाएंगे जेल

Mon, 06 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला/हिसार Updated Mon, 06 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar Statement on Corruption
haryana cm khattar - फोटो : अमर उजाला
लोगों की संपत्ति फूंकने वाले, भ्रष्टाचार करने वाले, समाज में फूट डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। यह कहना है हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का। उन्होंने कहा कि अगले महीने से दो लाख बीपीएल कार्ड बनने का काम शुरू हो जाएगा। बहुत जल्द 45 हजार नौकरियां निकाली जाएंगी। बरवाला की कपास मंडी में रविवार को किसान-कपास धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा प्रदेश में 38 हजार ग्रुप डी की नौकरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


सात हजार नौकरी पुलिस की होंगी। इन नौकरी के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। जिन घरों में कोई सरकारी नौकरी नहीं होगी, उन्हें पांच अंक ज्यादा मिलेंगे। विधवा महिलाओं के बच्चों को भी पांच अंक ज्यादा देंगे। वर्तमान सरकार ने अब तक मेरिट के आधार पर नौकरी दी हैं। प्रयास है कि प्रदेश के हर घर को कम से कम एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। समाज में फूट डालने वाले नहीं बचेंगे। संपत्ति फूंकने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


छाती तानकर कहते थे जांच करा लो, अब कह रहे बदले की भावना से हो रही कार्रवाई
भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोग जो लोग छाती तानकर कहते थे कि जो चाहे जांच करा लो। अब विजिलेंस, सीबीआई, हाईकोर्ट की जांच खुली है तो कह रहे हैं कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। पिछली सरकारें बिजली के बिल पर बरगलाती थी। हमने लोगों को बिल भरने के लिए प्रेरित किया, जिससे 13 प्रतिशत घाटा कम हो गया। प्रदेश के छह जिलों के 2300 गांवों में 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। जल्द ही पूरे हरियाणा में 24 घंटे बिजली देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख बीपीएल कार्ड अगले माह से..
अगले महीने से बीपीएल के कार्ड बनाने शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में 2 लाख बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे। गरीब लोगों को राशन मिलना चाहिए। यह गरीबों की सरकार है। किसानों की सरकार है।  

मैंने खेत में पानी लगाया, लामणी भी की, हुडा, चौटाला या उनके बेटों ने नहीं किया खेत में काम
सीएम ने कहा मैं भी छोटा किसान हूं। खेत में पानी भी लगाता था, गहटा भी चलाया करता था। मैंने लामणी की हुई है। जब छोटा था तब साइकिल पर खेत से सब्जियां लेकर मंडी में बेचकर आता था। उसके बाद स्कूल जाता था। हुडा, चौटाला या उनके बेटे किसी ने भी एक दिन खेत में जाकर काम किया हो।  


विपक्षी कहते हैं कि मेरिट के पर्चे को फाड़ फेंक देंगे, इसी मामले में काट रहे 10 साल की कैद
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो-कांग्रेस के लोग आपके पास आएं तो उनसे उनके कार्यकाल का जवाब मांगना। भाजपा अपने हर एक दिन हर एक घंटे का हिसाब देने को तैयार है। आप पिछले सरकारों व हमारी सरकार की तुलना करना। उन्होंने कहा कि लूट, डकैती, चोरी, भ्रष्टाचार का अनुभव नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि हम मेरिट को नहीं मानते। मेरिट के पर्चे को फाड़कर फेंक देंगे। उस पार्टी के मुखिया मेरिट को दरकिनार करने के मामले में ही 10 साल की सजा काट कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed