फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar speech in kurukshetra university

कांग्रेस सियासत करने के लिए चेहरा बनाती है, हम सेवा करके राजनीति करते हैं: सीएम मनोहर लाल

Sun, 24 Feb 2019 01:45 PM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 24 Feb 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar speech in kurukshetra university
हरियाणा सीएम मनोहर लाल
चार लोकसभा क्षेत्र अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिशन-2019 में जीत के लिए मनो मंत्र दिया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हैवीवेट को चित करने का दांव एक उदाहरण से समझाया। इसके अलावा उनका फोकस हमारा बूथ सबसे मजबूत पर रहा। इन सबके बीच मुख्यमंत्री ने जनसेवा का सूत्र देते हुए कांग्रेस को लपेट लिया, लेकिन दूसरों दलों पर कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस सियासत के लिए चेहरा बनाती है, हम सेवा करके सियासत करते हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न खाऊंगा न खाने दूंगा नारे का संकल्प दिलाकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की अपील की। मुख्यमंत्री विपक्ष की खामियों से सीख लेने और भाजपा की खूबियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बाजपेयी के शासनकाल से लेकर मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाकर 2019 में जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


परिवार के हर सदस्य तक पहुंचें...
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुराने चुनाव और वर्तमान की वैज्ञानिक चुनावी पद्धति का विश्लेषण किया। उनका इशारा था कि अब एक नेता या मुखिया के कहने से कोई पूरा परिवार किसी पार्टी या नेता के पक्ष में वोट नहीं देता, बल्कि अब अगर परिवार में पांच वोट हैं तो पांचों सदस्यों तक पहुंचना और उन्हें संतुष्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे समझाने के लिए सीएम ने कांग्रेस छोड़कर जनसंघ में आए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सिकंदर बख्त के परिवार का उदाहरण दिया, जिसे कभी सिकंदर बख्त सुनाया करते थे। रामू नाम के एक रिक्शा वाले के बार-बार घर आकर कहने पर कैसे कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर बख्त की माता ने अपने पुत्र को वोट न देकर जनसंघ के उम्मीदवार को वोट दिया था। मुख्यमंत्री मिशन 2019 में विजय के प्रति आश्वस्त दिखे, लेकिन उन्होंने हरियाणा में पिछले निगम चुनावों और जींद उप चुनाव में हुई जीत की खुमारी से दूर रहने की सलाह भी दी।

दांव समझाने के लिए मनोहर किस्सा

सीएम ने हैवीवेट को चित करने का मंत्र देते हुए किस्सा सुनाया कि एक तगड़ा पहलवान अखाड़े में झंड़ी गाड़ दी थी। इसी बीच एक कमजोर से व्यक्ति ने उस पहलवान से हाथ मिला लिया। परंपरानुसार उसे कुश्ती लड़नी थी, लेकिन इससे पहले उसने कान में पहलवान से पूछ लिया कि कुश्ती जीतने पर उसे इनाम में कितना धन मिलने वाला है और उसने पहलवान को हारने पर दोगुना धन देने की ऑफर दे डाला। पहलवान ने ऑफर स्वीकार किया और कुश्ती हार गया। कमजोर पहलवान के जीतने पर लोगों ने उसे कंधों पर बैठा लिया और हारने पर दोगुना धन लेने के लालच में पीछे-पीछे चलने लगा और बाद में जब उसने उससे कोने में ले जाकर पैसे मांगे तो कमजोर पहलवान ने यह कहकर पैसा देने से इनकार कर दिया कि वह तूने अपना दांव चला और मैंने अपना, अब पैसे किस चीज के...

चार लोकसभा क्षेत्रों में से अंबाला-सोनीपत के ही सांसद पहुंचे
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित चार लोकसभा क्षेत्र अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया और सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक भी पहुंचे। हालांकि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पहले ही पार्टी बनाकर अपने झंड़े के नीचे जींद का पहला उपचुनाव लड़वा चुके हैं। इस संबंध में संतोषजनक जवाब पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मीडिया को नहीं दे सके। इधर करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अश्वनी चोपड़ा भी बैठक में नजर नहीं आए।

यूं भी बता दो जी हुड्डा नै कद भीत्तर दोगे...
मुख्यमंत्री जब कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव से पहले की तैयारी के बारे में बता रहे थे, इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच बैठे एक सज्जन ने कहा कि यूं भी बता दो जी हुड्डा नै कद भीत्तर दोगे.. हालांकि सीएम ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

सारन के बोल अब पप्पू बड़ा हो गया...
भाजपा के लोकसभा सह प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश विश्वास सारन ने कहा कि अब पप्पू बड़ा हो गया है और राफेल की बात करने लगा है। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार के राज में सारा रिमोट कंट्रोल कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के हाथों में रहा और हर जगह भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed