फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal in Pragati rally organized by Power Minister Ranjit Singh in Sirsa 

Sirsa Rally: प्रगति रैली में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम मनोहर लाल, दोनों फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने का एलान

Sun, 29 May 2022 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 03:28 PM IST
सार

सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर सरकार की ओर से करीब चार वर्ष पहले घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री की ओर से उसे हरी झंडी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal in Pragati rally organized by Power Minister Ranjit Singh in Sirsa 
सिरसा में सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा की ओढां में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा में स्थित दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की है। वहीं उन्होंने सिरसा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर हरी झंडी दिखाई है। अंडरपास और ओवरब्रिज बनने पर जिले वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। रविवार को आयोजित रैली में जिले के साथ साथ अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से प्रदेश के साथ साथ देश में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूरे देश में एक साथ विकास कार्य करवाए जा रहे है। जिसके चलते हरियाणा में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे लोगों को इसका काफी लाभ भी मिल रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर चल रहा है। बीते एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री की ओर से 353 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन

रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज बनने से जिले वासियों को होगा लाभ

शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर अंडरपास बनाने को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। जबकि चत्तरगढ़ पट्टी स्थित रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज की मांग भी रखी गई थी। ऐसे में ओढां रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से दोनों स्थानों पर अंडरपास बनाने और ओवरब्रिज बनाने को लेकर घोषणा की गई है। इससे आने जाने वाहन चालकों को इसका काफी लाभ मिलेगा। दिन में काफी समय समय तक दोनों तरफ के रेलवे  फाटक बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनाने को मिली हरी झंडी

सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर सरकार की ओर से करीब चार वर्ष पहले घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री की ओर से उसे हरी झंडी दिखाई गई है। प्रशासन की ओर मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर शहर के कृषि कपास अनुसंधान केंद्र की 21 एकड़ जगह ली गई थी। जोकि शहर के मिनी बाईपास रोड पर स्थित सीडीएलयू के सामने है। ऐसे में यहां पर निर्माण कार्य करवाने को लेकर सरकार की ओर से हरी झंडी दिखाई गई है। 

भाजपा नेता काफिले के साथ रैली स्थल के लिए हुए थे रवाना

जिले के भाजपा नेता अपने काफिले के साथ रैली स्थल के लिए जोश के साथ रवाना होते हुए भी नजर आए। कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से रैली को लेकर काफी दिनों से जन संपर्क अभियान चलाया गया था और कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया। ऐसे में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह,  विधायक गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया सहित अन्य भाजपा नेता अपने काफिले के साथ सिरसा से रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed