{"_id":"614219284a43dd3b331a05be","slug":"haryana-cm-manohar-lal-health-deteriorated-during-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तबीयत बिगड़ी, मीडिया सलाहकार ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तबीयत बिगड़ी, मीडिया सलाहकार ने ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 15 Sep 2021 09:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद मेहता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अपच की तकलीफ महसूस हुई थी। चिकित्सा के बाद वे स्वस्थ और सेहतमंद हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बुधवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में और महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, हालांकि उन्होंने बैठक पूरी होने के बाद तकरीबन आधा घंटा हरियाणा निवास में विश्राम किया। इसके बाद वह सीएम आवास के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद मेहता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अपच की तकलीफ महसूस हुई थी। चिकित्सा के बाद वे स्वस्थ और सेहतमंद हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली बॉर्डर खुलवाने और परिवार पहचान पत्र को लेकर एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे। हरियाणा सरकार ने किसानों से बातचीत के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया है, ताकि दिल्ली सीमा को खुलवाया जा सके। पिछले कई महीनों से किसान सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं।