फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal flags off cyclothon in Sirsa

हरियाणा: सीएम ने सिरसा में साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- प्रदेश को नशा मुक्त बनाना सरकार का लक्ष्य

Sun, 17 Sep 2023 01:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

एक सितंबर को करनाल से साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की गई थी और यह अब तक 15 जिलों में ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश पहुंचा चुकी है और 25 सितंबर को यह यात्रा करनाल में ही संपन्न होगी।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal flags off cyclothon in Sirsa
हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह बरनाला रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टडियम के सामने से साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाई और फतेहाबाद के लिए रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के लक्ष्य के साथ साइक्लोथॉन यात्रा प्रदेश का दौरा कर रही है। आज की साइक्लोथॉन में जनभागीदारी ने वर्ष 2019 में आयोजित मैराथन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरियाणा जिस प्रकार से ड्रग्स की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है, यह चिंता का विषय है और यह साइक्लोथॉन यात्रा जागरूकता पैदा करने में सार्थक साबित हो रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह चार बजे ही शहीद भगत सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्कूलों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों व शिक्षक साइक्लोथॉन में भाग लेने पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री साइकिल पर सवार होकर पहुंचे और यात्रा में शामिल लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन


बता दें कि एक सितंबर को करनाल से साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की गई थी और यह अब तक 15 जिलों में ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश पहुंचा चुकी है और 25 सितंबर को यह यात्रा करनाल में ही संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana CM Manohar Lal flags off cyclothon in Sirsa

भगवान विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस बधाई दी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। पूरे देश में लोग सेवा कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार प्रधान सेवक बनकर देश की निरंतर सेवा करते रहे हैं और लोगों में प्रेरणा जागृत करें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर का दिन एक और कारण से भी खास है, आज भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस है। सरकार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने देश व प्रदेश के श्रमिकों, मजदूरों, कारीगरों व कामगारों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

दो लाख के पार हो चुका है साइक्लिस्ट का आंकड़ा, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा में जनभागीदारी का आंकड़ा अब तक दो लाख के पार हो चुका है। आने वाले दिनों में यह यात्रा फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर होते हुए करनाल में संपन्न होगी। मध्य प्रदेश में आयोजित की गई साइक्लोथॉन में भागीदारी करने वालों की अधिकतम संख्या 35 हजार तक थी। हरियाणा में चलाई जा रही साइक्लोथॉन यात्रा में तीन लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है और यह विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

Haryana CM Manohar Lal flags off cyclothon in Sirsa

सिरसा व फतेहाबाद में नशा चिंता का विषय

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा नशा मुक्ति के संदेश के अपने उद्देश्य में सफल हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है कि हमें ड्रग फ्री हरियाणा बनाना है। हालांकि बड़ी चिंता का विषय है कि सिरसा व फतेहाबाद जिला नशे से सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक दिन की यात्रा चलाई गई है लेकिन सिरसा जिला में विशेष तौर पर यह तीन दिनों तक चलाई गई है।

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के गीतों पर जमकर झूमे युवा

कार्यक्रम में जब मशहूर सिंगर मनकीरत औलख पहुंचे तो माहौल जोश से लबरेज हो गया। मनकीरत औलख के मंच पर पहुंचने पर लोगों ने अभिवादन किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। गायक ने जब अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देनी शुरु की तो हर कोई खुद को थिरकने से नहीं रोक पाया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से राज्य सरकार के संकल्प नशा मुक्त हरियाणा के बारे संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही दीवानी बैंड ग्रुप ने भी ड्रग फ्री हरियाणा पर आधारित गीतों से नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने भी नशा मुक्ति पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, सीएम के ओएसडी भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र कंबोज, सुरेंद्र आर्य, भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed