फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal convoy accident at rohtak

रोहतकः मुख्यमंत्री के काफिले में घुसा पुलिस वाला, दो गाड़ियां भिड़ीं, हिरासत में लिए गए तीन लोग

Sun, 10 Nov 2019 02:44 PM IST
खुशबू गोयल अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal convoy accident at rohtak
मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों संग हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। एक पुलिस वाला कार लेकर उनके काफिल में घुस गया। उसकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह नियंत्रित नहीं कर पाया और काफिले की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसा रोहतक में खरावड़ बाईपास पर च्यवन ऋषि मंदिर के पास रविवार सुबह हुआ।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाता हुआ काफिले में घुस गया और कट मार के बीच मे से निकल गया। लेकिन इस दौरान जिन गाड़ियों के बीच से पुलिसकर्मी कार लेकर  निकला, उन दो गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ने उसे बचाने के लिए एक दम ब्रेक लगा। इससे दोनों गाड़ियां आपस मे भीड़ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक बार हड़कंप तो मच ही गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के यहां शोक मनाने जा रहे थे

बता दें कि रविवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के भाई के निधन पर शोक जताने जा रहे थे। इसी दौरान जब काफिले की गाड़ियां खरावड़ बाईपास च्यवन ऋषि मंदिर के पास पहुंची तो वहां एक स्विफ्ट गाड़ी काफिले में घुस गई। हालांकि हादसे के वक्त सीएम काफिले में शामिल नहीं थे। मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

स्विफ्ट गाड़ी (एचआर12 एएसी 2203) के गाड़ियों के बीच में कट मारने पर सीएम काफिले की दो गाड़ियां (एचआर75 ए 0001 व एचआर03 एम 8794) आपस में भिड़ गई। स्विफ्ट कार चालक की पहचान पास के ही गांव आसन निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो रोहतक पुलिस लाइन में मुंशी के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। उसका बेल्ट नंबर 821 JJR है।

मौके पर पहुंचे सांपला और आईएमटी के एसएचओ के मुताबिक, मुंशी दीपक और उसके साथ नशे की हालत में थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कार में सवार दीपक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है उनकी गाड़ी सीएम के काफिले में कैसे घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed