केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले मनोहर लाल, तोमर का आश्वासन- एमएसपी को आंच नहीं आने देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बैठक में कृषि कानूनों पर चर्चा हो रही है।
सीएम मनोहर लाल ने एक बार फिर किसानों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए हरियाणा के अन्नदाताओं का हित सर्वोपरि रहा है और सदैव रहेगा। किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कोई आंच नहीं आएगी।
हमारी सरकार के लिए हरियाणा के अन्नदाताओं का हित हमेशा सर्वोपरि रहा है और सदैव रहेगा।
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 8, 2020
किसानों के मुद्दों को लेकर आज केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar जी से मुलाक़ात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि MSP पर कभी कोई आंच नहीं आएगी। pic.twitter.com/wd7yYyP7gW
कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि विपक्षी दल किसानों पर ओछी राजनीति कर रहे हैं, ऐसी घटिया राजनीति करने वालों की निंदा होनी चाहिए। किसानों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। मैं एक बार फिर किसान भाइयों से वादा करता हूं कि एमएसपी को लागू रखा जाएगा और हम किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आने देंगे।
विपक्ष अलाप रहा अलग राग
मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब भी किसान हित में काम किए हैं, विपक्ष ने अलग राग अलापा है। यूपीए सरकार अपने समय में किसान हित के यह काम नहीं कर पाई, इसलिए अब विरोध जता रही है।
विपक्षी दलों का चेहरा बेनकाब
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना गलत है। विपक्षी दलों का चेहरा इस आंदोलन में बेनकाब हो चुका है। किसानों को अपने हक के लिए आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूरा विपक्ष देश भर में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गया है, चूंकि दिक्कत यह है कि मोदी सरकार के राष्ट्र हित में किए गए कार्यों से उनकी स्वीकार्यता खत्म हो रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान हित में बहुत से काम किए हैं। फसलों की बर्बादी का उन्हें न केवल वर्तमान का, बल्कि पिछला रुका हुआ मुआवजा भी मिला। हर टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया। विपक्ष वही राजनीति कर रहा है जो उसने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के समय की थी लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
Delhi: Haryana CM Manohar Lal Khattar arrives at the residence of Agriculture Minister Narendra Singh Tomar to meet him. pic.twitter.com/kbwyCMCXdM
— ANI (@ANI) December 8, 2020