फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-bus batteries have started failing within just four years.

Chandigarh News: चार साल में ही दगा देने लगीं ई-बसों की बैटरियां

Fri, 23 Oct 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
E-bus batteries have started failing within just four years.
चार साल में ही दगा देने लगीं ई-बसों की बैटरियां
विज्ञापन

फुल चार्ज के बाद भी 185 की जगह 160-170 किमी चल रहीं पुरानी बसें, 10 बसों में बैटरी खराब; तीन बैटरी सेट पहुंचे, 10 और मंगवाए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों की बैटरियां चार साल में ही जवाब देने लगी हैं। नवंबर 2021 में संचालन में आईं अशोक लेलैंड की पुरानी बसें फुल चार्ज होने के बाद भी पहले की तरह दूरी तय नहीं कर पा रही हैं। इनकी परिचालन रेंज 185 किलोमीटर से घटकर 160 से 170 किलोमीटर रह गई है। इससे लंबे लोकल रूट पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है और दोबारा चार्जिंग की जरूरत पड़ रही है। दस बसों में बैटरी खराब होने की समस्या सामने आई है। कंपनी ने बैटरी के तीन सेट पहुंचा दिए हैं, जबकि 10 और सेट मंगवाए जाएंगे। अशोक लेलैंड की दो बसें कंडम हो चुकी हैं।
सीटीयू के डायरेक्टर अविकेश गुप्ता ने बताया कि बैटरी की समस्या वाली बसों को लेकर कंपनी के साथ अगले सप्ताह बैठक होगी। इसमें बसों के रखरखाव और बैटरी बदलने पर चर्चा की जाएगी। कंपनी से प्रभावित बसों की बैटरियां बदलने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

280 किमी के रूट पर 160-170 किमी की रेंज
गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट सतिंदर सिंह ने बताया कि नियमानुसार दो बसें स्पेयर रखनी पड़ती हैं। अशोक लेलैंड की दो बसें कंडम हैं। स्पेयर बसों की उपलब्धता के कारण भी रूट प्रभावित होते हैं। उनके मुताबिक, लोकल रूट करीब 270 से 280 किलोमीटर का है जबकि बसें एक बार चार्ज होने पर 160 से 170 किलोमीटर ही चल पा रही हैं। यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि ई-बसों की समस्या सीटीयू सचिव के सामने उठाई गई है। बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों के लिए कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में आईं ई-बसें
चंडीगढ़ में पहले चरण में अशोक लेलैंड की 40 बसें नवंबर 2021 में शुरू हुईं। इनकी अनुबंध दर 59.98 रुपये प्रति किलोमीटर और अनुबंध अवधि 10 साल है। दूसरे चरण में वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स की 40 बसें अक्तूबर 2022 से चलनी शुरू हुईं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 100 बसों का संचालन मार्च 2026 में शुरू हुआ। इनकी घोषित रेंज करीब 224 किलोमीटर प्रति चार्ज और अनुबंध दर 61.80 रुपये प्रति किलोमीटर है। अशोक लेलैंड की बसें ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर चलती हैं। इसमें बसों की खरीद, रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी ऑपरेटर की होती है।

आईं बसें
पहली खेप
अशोक लेलैंड
बसें: 40
संचालन : नवंबर 2021
अनुबंध दर : 59.98 प्रति किलोमीटर
अनुबंध अवधि : 10 वर्ष

वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स
दूसरी खेप
बसें: 40
संचालन शुरू : अक्तूबर 2022
अनुबंध दर : 44.99 प्रति किलोमीटर

नई खेप
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा
कुल बस : 100
संचालन -मार्च 2026
अनुबंध दर: 61.80 प्रति किलोमीटर
घोषित रेंज: करीब 224 किलोमीटर प्रति चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed