फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Khattar Statement on Assembly Election with Loksabha Election 2019

लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर सीएम खट्टर ने लगाया विराम, बोले...

Thu, 30 Aug 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Aug 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Khattar Statement on Assembly Election with Loksabha Election 2019
haryana cm khattar - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराए जाने की अटकलों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्अर ने विराम लगा दिया है और साथ ही एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यहां कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष तय समय पर होंगे। सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक न केवल प्रदेश के भौतिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं, बल्कि लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव भी लाया गया है।
विज्ञापन


इस दिशा में बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी और बहुत करने की आवश्यकता है। हम रुकेंगे नहीं और दूसरे कार्यकाल में और अधिक काम करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए केंद्र और हरियाणा में सरकार बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा, इस पर पार्टी और पार्टी के सदस्य फैसला लेंगे। चुनाव लड़कर उनका उद्देश्य प्रदेश के लोगों की सेवा करना है न कि मुख्यमंत्री बनना।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों के दौरान उन्होंने अधिकांश समय चंडीगढ़ मुख्यालय पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने में बिताया और जिलों में लोगों के बीच रहे, जबकि प्रदेश की पिछली सरकारें राजनीतिक लाभ साधने के लिए दिल्ली में डेरा डाले रहती थीं। मनोहर लाल ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मामले में सर्वोच्च न्यायालय से शीघ्र निष्पादन आदेश प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राज्य नदियों के पानी के अपने वैध हिस्से को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा को पानी देने में अनावश्यक देरी कर रहा है। यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि मामले का निपटान पारस्परिक सहमति से हो जाए। चंडीगढ़ के मुद्दे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह मुद्दा 1966 से चला आ रहा है, जब हरियाणा, पंजाब से अलग राज्य के रूप में बना था। उन्होंने कहा कि उस समय चंडीगढ़ के मुद्दे का फैसला किया जाना चाहिए था। हरियाणा का चंडीगढ़ पर अपना दावा है और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।


उन्होंने एनसीआर-योजना बोर्ड के पैटर्न पर ट्राइसिटी विकास बोर्ड की स्थापना की सिफारिश की है ताकि पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के नागरिक सुविधाओं की कमी के कारण परेशान न हों। इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष भी ले जाएंगे ताकि इस क्षेत्र में समुचित विकास हो। राज्य में पुलिस व्यवस्था को और सुधारने पर विशेष जोर दिया है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया (टीआरपी) लागू की है। पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी में 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत हो गई है और इसे आगे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed