फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khattar and farmers meeting unsuccessful

CM और किसानों में बातचीत विफल हुई, कई मांगों पर अड़ा पेंच, बड़ा ऐलान

Fri, 30 Jun 2017 01:22 PM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धूपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar and farmers meeting unsuccessful
CM और किसानों में बातचीत विफल हुई
हरियाणा सरकार और किसानों के बीच बातचीत विफल हो गई है। कई मांगें ऐसी हैं, जिन पर पेंच अड़ गया है। वहीं बैठक के बाद किसानों ने बड़ा ऐलान किया। सरकार को किसानों की कई मांगों पर ऐतराज हे। वहीं किसान भी सरकार के रवैये से नाखुश नजर आए। इसलिए अब वे सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरआत करेंगे।
विज्ञापन


आज सवेरे 10 बजे किसान मुख्यमंत्री खट्टर से बातचीत करने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अगुवाई में पहुंचा 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बात करने पहुंचा था।
विज्ञापन


वहीं सरकार की ओर से मुख्यमंत्री खट्टर, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन यह बातचीत विफल हो गई।

 

धनखड़ बोले, बिना विचार विमर्श किए मांगें स्वीकार नहीं

haryana cm khattar and farmers meeting unsuccessful
minister OP Dhankar - फोटो : file photo
वहीं बैठक के बाद कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि किसानों की कई मांगें हैं, जिन पर विचार किया जा सकता है। एक ही बार में बिना विचार किए मांगें नहीं मानी जा सकती है। सभी पहलुओं पर विचार करके, सभी की सहमति के बाद भी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।

वैसे भी सरकार ने किसानों की दशा सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। सरकार से बातचीत के बाद किसानों ने ऐलान​ किया कि वे 9 अगस्त को करनाल से सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि किसान स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, फसल बीमा योजना का सरलीकरण करने, कर्ज माफी और किसान कर्ज मुक्ति आयोग और किसान पेंशन आयोग गठित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed