फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Bhupinder Singh Hooda about Elections

हुड्डा बोले, तीसरी बार फिर बनाएंगे हम सरकार

Tue, 03 Jun 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Bhupinder Singh Hooda about Elections

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव नतीजों से कांग्रेस वर्कर निरुत्साहित नहीं हैं जैसा मीडिया में छप रहा है। अब वर्कर उत्साहित हैं। पर्यवेक्षकों की बैठकों में जहां पहले 200 वर्कर पहुंचते थे अब 500 वर्कर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बूते प्रदेश में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाएगी। हुड्डा ने सोमवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से यह दावा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस, जिला और खंड स्तर के पुराने संगठन में जो अच्छे पदाधिकारी थे उन्हें फिर से पदाधिकारी बनाएंगे।

कांग्रेस की नीतियों से संतुष्ट हैं लोग

Haryana CM Bhupinder Singh Hooda about Elections

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। प्रति व्यक्ति आय में हम सबसे आगे हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों को वजीफा सबसे ज्यादा दिया जाता है। किसान, दलित, कर्मचारी, गरीब, पिछड़े वर्ग और अन्य सब वर्गों के कल्याण के कार्य किए हैं।

जैसा विकास कांग्रेस सरकार में हरियाणा का हुआ है वैसा किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुआ। हरियाणा का तुलनात्मक कार्ड सबसे बेहतरीन है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 मजबूती का प्रावधान है। यह जस का तस रहना चाहिए।

छात्र संघों के चुनाव के पक्षधर

Haryana CM Bhupinder Singh Hooda about Elections
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह छात्र संघों के चुनाव के पक्षधर हैं मगर ऐसा कोई तरीका तलाश किया जा रहा है कि छात्रों का यूनिवर्सिटी, कालेजों के विकास में योगदान हो सके। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकर्ताओं की बैठकों के बाद राज्य स्तरीय रैली भी की जाएगी।
विज्ञापन

विपक्षी दलों की कारगुजारियां जनता को बताएं

Haryana CM Bhupinder Singh Hooda about Elections

इससे पहले पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विपक्षी दलों की कारगुजारियों को भी जनता के बीच उजागर करें। विपक्षी दलों में जनहित की बजाए आपसी टांग खिंचाई ज्यादा चल रही है।

विकास के मामले में हरियाणा बेहतर है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय करीब सवा दो लाख है, जबकि गुजरात जैसे प्रदेशों में यह संख्या एक लाख से भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed