फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana civic body minister Kamal Gupta reached Vishwaspuram in Hisar

Hisar News: विश्वासपुरम पहुंचे निकाय मंत्री, बोले- मैं हैरान हूं... यह कॉलोनी मंजूरी से कैसे वंचित रह गई

Sun, 01 Jan 2023 03:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 03:15 PM IST
सार

अभी हाल में वैध कॉलोनियों को लेकर जारी की गई सूची में विश्वासपुरम कॉलोनी को शामिल नहीं किया गया। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी सभी नियम व शर्तों का पूरा करती है। उनके साथ भेदभाव किया गया है।

विज्ञापन
Haryana civic body minister Kamal Gupta reached Vishwaspuram in Hisar
लोगों को संबोधित करते मंत्री कमल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता हिसार के विश्वासपुरम कॉलोनी में अस्पताल की ओपीडी का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि यह कॉलोनी अप्रूव्ड होने वाले लिस्ट में से कैसे वंचित रह गई। इतनी साफ-सफाई, चौड़ी गलियां व हरियाली अन्य किसी प्राइवेट कॉलोनी में देखने को कभी नहीं मिली। मैं वादा करता हूं जब भी दोबारा यहां आऊंगा तो अप्रूव्ड का लेटर लेकर आऊंगा।

विज्ञापन

 
बता दें कि अभी हाल में वैध कॉलोनियों को लेकर जारी की गई सूची में विश्वासपुरम कॉलोनी को शामिल नहीं किया गया। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी सभी नियम व शर्तों का पूरा करती है। उनके साथ भेदभाव किया गया है। इसी को लेकर कॉलोनी निवासी निकाय मंत्री से मिले थे। निकाय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनकी कॉलोनी का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


कॉलोनी निवासियों ने दिया मांग पत्र
कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य ललित आर्य की अध्यक्षता में डॉ. कमल गुप्ता को कॉलोनी अप्रूव्ड करने का मांग पत्र दिया। ललित आर्य ने कहा कि यह कॉलोनी वर्ष 1983 की बनी हुई है। कॉलोनी में 9 और 12 मीटर की गलियां व पांच पार्क हैं। 16 फुट की ग्रीन बेल्ट, मिडिल स्कूल, अस्पताल, मेडिटेशन हॉल, सार्वजनिक पार्किंग, मंदिर के लिए जगह, कम्युनिटी सेंटर है। इस अवसर पर एडवोकेट डीडी मेहता, जयवीर पंघाल, दिनेश सिहाग, मास्टर रामचंद्र, ओमप्रकाश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed