फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana chief minister oath ceramony, know vip guest list

जानिए, शपथ ग्रहण समारोह में VIP कौन-कौन?

Sat, 25 Oct 2014 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
haryana chief minister oath ceramony, know vip guest list

हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल पंचकूला में शपथ ग्रहण करेंगे। पढ़ें, समारोह के VIP लोगों की लिस्ट..

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, प्रकाश सिंह बादल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
योगगुरु बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर, गुरमीत बाबा राम रहीम की भी समारोह में आने की संभावना है।

खट्टर को बधाइयों का तांता

haryana chief minister oath ceramony, know vip guest list

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है। खट्टर ने ट्विटर पर बधाई देने वाले मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया है। खट्टर ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पंचकूला में रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। खट्टर सोशल साइट पर काफी सक्रिय हैं। अब तक उनके फेसबुक पेज पर 78 हजार से ज्यादा लाइक है।

पंजाब और चंडीगढ़ ने भी मांगे निमंत्रण पत्र
शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। ऐसे में चंडीगढ़ और पंजाब भाजपा ने भी हरियाणा की इकाई से निमंत्रण पत्र मांगे हैं। चंडीगढ़ भाजपा की ओर से 350 निमंत्रण पत्र मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed