{"_id":"62323e19d699c715df68baef","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-receives-covid-19-commitment-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिला कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड, बोले- यह सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिला कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड, बोले- यह सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
Thu, 17 Mar 2022 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:14 AM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अवॉर्ड को कोरोना वॉरियर्स का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं प्रदेश के सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान है।
विज्ञापन
मनोहर लाल
- फोटो : Twitter/@mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एशिया वन मैगजीन ने कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और समाज के सामूहिक कल्याण में योगदान के लिए मिला। उन्होंने सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी कोरोना याद्धाओं का सम्मान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को यह सम्मान एशिया वन मैग्जीन की टीम ने चंडीगढ़ में उनके आवास पर पहुंचकर दिया। इस दौरान मनोहर लाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से एशिया वन मैग्जीन व अन्य अवार्ड विजेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह हरियाणा के उन सभी कोरोना याद्धाओं का सम्मान है, जिन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए दिन-रात मरीजों की सेवा की और लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद लोगों की सेवा भावना नहीं रुकी। उन्होंने घर-घर जाकर दैनिक आवश्यकताओं की चीजों और दवाइयाें को पहुंचाने का काम किया। लोगों ने घर से दूर फंसे जरूरतमंदों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान सरकार ने भी जिम्मेदारीपूर्वक लोगों की सहायता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स का कृतज्ञ : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह सभी कोरोना वॉरियर्स के कृतज्ञ हैं। उन्हीं की बदौलत प्रदेश में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में सफल रहे। ऐसे मानव सेवकों का अभिनंदन है, उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुख्यमंत्री ने मैगजीन की टीम का भी आभार प्रकट किया।