{"_id":"5929b1a14f1c1b812d536ed0","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-khattar-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे साधुवाद को कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो सभी फार्मूले इस्तेमाल करूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे साधुवाद को कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो सभी फार्मूले इस्तेमाल करूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके साधुवाद को विरोधी कमजोरी न समझें। वह अपना साधु स्वभाव रखते हैं, क्योंकि यही उनकी प्रवृति है। कुछ विरोधी उनके इस स्वभाव को उनकी कमजोरी समझने लगे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वे जनता के हितों और प्रदेश के विकास के लिए संघर्षरत हैं और रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रदेश के विकास में रोड़ा बनेगा और जनता के अधिकारों का हनन करेंगे, उससे निपटने के लिए जरूरत पड़ी तो सरकार उनके खिलाफ साम, दाम, दंड, भेद सभी फार्मूले इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्री मिलकर राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। यह टीम वर्क आगे भी जारी रहेगा।