{"_id":"66e15d9123f534ca620ecf26","slug":"haryana-cabinet-meeting-today-decision-on-dissolving-assembly-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगा फैसला
Wed, 11 Sep 2024 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा का अंतिम सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था। नियमों के तहत छह माह के भीतर विस सत्र बुलाना जरूरी है। संवैधानिक संकट को टालने के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना या फिर विधानसभा भंग करना जरूरी है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग
- फोटो : PTI
विस्तार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। संभावना है कि बैठक में विधानसभा को भंग करने का फैसला लिया जाएगा और राज्यपाल से इसकी सिफारिश की जाएगी। वहीं सीएम नायब सैनी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं नियम
नियमों के तहत संवैधानिक संकट को टालने के लिए गुरुवार तक सदन की बैठक बुलाना या फिर विधानसभा भंग करना जरूरी है। विधानसभा भंग होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नायब सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन