फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana employees service rules separate hr development for employees

हरियाणा कैबिनेट के फैसले: मानव संसाधन विभाग का होगा गठन, 82 हजार नए बीपीएल कार्ड बनेंगे

Thu, 05 Aug 2021 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 10:51 PM IST
सार

हिसार के हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार रखने के निर्णय पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई। एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी को 4 हजार से बढ़ाकर 10 हजार फीट करने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
haryana employees service rules separate hr development for employees
हरियाणा कर्मचारी सेवा नियम: मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल बैठक में किसानों, गरीबों और जरूरतमंद वर्गों से जुड़े कई फैसलों पर मुहर लगी। कच्ची नौकरियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में किसान अपनी भूमि का हस्तांतरण मात्र पांच हजार रुपये में करा सकेंगे। इस पर लगने वाली 7 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी सरकार ने खत्म कर दी है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के बाद चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में पत्रकार वार्ता में निर्णयों की जानकारी दी। कुल 42 एजेंडे बैठक में रखे गए, इनमें से 37 को पास किया गया। उन्होंने बताया कि 82 हजार नए बीपीएल कार्ड बनेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। 
विज्ञापन


राज्यपाल से इसकी मंजूरी ली जाएगी और विधानसभा सचिवालय को सूचित करेंगे। सत्र की अवधि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय होगी। किसान स्वेच्छा से सरकार को अपनी भूमि बेच सकेंगे। अब अलग-अलग विभागों के नाम भूमि नहीं रहेगी। सभी विभाग अपनी भूमि सरकार के नाम करेंगे। इसका भूमि बैंक बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए मानव संसाधन के नाम से नया विभाग बनेगा। बोर्ड, निगम व अन्य संवैधानिक संस्थाएं अब आउटसोर्सिंग के तहत अपने स्तर पर भर्तियां नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव संसाधन विभाग का गठन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मानव संसाधन विभाग के गठन को मंजूरी दी गई है। यह विभाग कर्मचारियों के तबादले, भर्ती, सर्विस रूल्स आदि की व्यवस्था देखेगा। इसका गठन मुख्य सचिव के अधीन किया गया है। लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विभाग के गठन से कर्मचारियों के संबंध में एकरूपता से निर्णय लिए जा सकेंगे। 

कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, राज्य प्रशिक्षण नीति 2020 के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने, एचसीएस सहित समूह ए, बी, सी और डी के सभी कर्मचारियों पर एकीकृत प्रशासनिक नियंत्रण यही विभाग रखेगा। सेवाओं और भ्रष्टाचार के उन्मूलन व सामान्य पात्रता परीक्षा के माध्यम से भर्ती में पारदर्शिता भी इसके जरिये सुनिश्चित की जाएगी। एचआरएमएस, एचपीएससी, एचएसएससी, सीईटी के संबंध में नीति भी यह विभाग बनाएगा। भ्रष्टाचार के आधार पर कर्मचारियों का निष्कासन और समय-समय पर विभागों का पुनर्गठन भी इस विभाग का कार्यक्षेत्र होगा।

कौशल रोजगार निगम गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के गठन को मंजूरी दी है। अब आगे से आउटसोर्सिंग पर होने वाली सारी भर्तियां इस निगम के माध्यम से होंगी। इसके पोर्टल पर कौशल प्रशिक्षण युक्त बेरोजगार अपने नाम दर्ज करवा सकेंगे। सक्षम युवा पोर्टल पर दर्ज नाम भी इस पोर्टल पर दर्ज होंगे। सरकार के पास बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों व अन्य उपक्रमों में कच्ची भर्तियों में भ्रष्टाचार होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर आ रही थीं। अब सभी संस्थाएं कच्ची भर्तियों के लिए निगम को ही मांग पत्र भेजेंगी।

82 हजार नए बीपीएल कार्ड बनेंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार पहचान पत्र योजना के आय सत्यापन सर्वे में अब तक 82 हजार ऐसे परिवारों की पहचान हुई है जिनकी आमदनी सालाना 1.80 लाख रुपये से कम है। इन सभी के बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे। सर्वे के दौरान 75 हजार ऐसे परिवारों की पहचान हुई है जिनकी आमदनी 1.80 लाख रुपये से अधिक है और वे बीपीएल परिवारों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ऐसे परिवारों का नाम बीपीएल सूची से काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed