{"_id":"5dcd03f88ebc3e5b4b1a0b77","slug":"haryana-cabinet-expansion-know-about-kanwar-pal-gujjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें- कंवर पाल गुर्जर की कहानी, पिछली सरकार में स्पीकर अब बने कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें- कंवर पाल गुर्जर की कहानी, पिछली सरकार में स्पीकर अब बने कैबिनेट मंत्री
Thu, 14 Nov 2019 07:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
कंवर पाल गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंवर पाल गुर्जर को इस बार हरियाणा कैबिनेट में जगह मिल गई है। हालांकि पिछली बार उन्हें स्पीकर पद से ही संतोष करना पड़ा था। यमुनानगर जिले की जगाधरी सीट से इस बार कंवरपाल चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अनिल विज के बाद शपथ लेने वाले वे दूसरे मंत्री हैं। इनकी गिनती हरियाणा के बड़े भाजपा नेताओं में होती है। उन्होंने पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम को मात दिया। कंवर पाल 1990 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की।
विज्ञापन
वे दो बार यमुनानगर जिले के महासचिव भी रह चुके हैं। 1991 में छछरौली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा। कंवरपाल गुर्जर का जन्म 8 मई 1960 को यमुनानगर के बहादुरपुर गांव में हुआ। इनका साधारण किसान परिवार से ताल्लुक है।
विज्ञापन
राजनीतिक जीवन
- 1990 में कंवरपाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए|
- दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव बने |
- तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव बने।
- 1991 में छछरौली से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा|
- 3 नवंबर 2014 को हरियाणा की 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने।
- साल 2000 और 2014 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
- इस बार फिर जगाधरी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।