फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinate Minister anil vij on doctors leaves issue

छुट्टी पर गए डॉक्टरों को चेतावनी, मंत्री बोले- ज्वाइन करें नहीं तो होंगे बर्खास्त

Tue, 30 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinate Minister anil vij on doctors leaves issue
- फोटो : File Photo
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना अनुमति के लंबे समय से छुट्टी पर गए डॉक्टर जल्द ड्यूटी ज्वाइन करें या फिर पद से त्याग पत्र दे दें। अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उनकी स्थिति स्पष्ट होने पर वे वैकल्पिक प्रबंध कर लोगों को उचित सेवाएं मुहैया कराएंगे। डॉक्टरों को किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। ऐसा न करने वाले चिकित्सकों के संबंध में विभाग कानूनी राय लेगा ताकि उन्हें बर्खास्त कर नई भर्ती की जा सके। 
विज्ञापन


विज ने अधिकारियों को ऐसे डॉक्टरों की पूरी जानकारी एकत्रित करने के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा रहा है। हाल ही में 81 चिकित्सकों की पुनर्नियुक्ति की है। इनमें पूर्व डीजीएचएस, निदेशक और सीएमओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इससे अस्पतालों ने चिकित्सा सेवाएं सुचारु रूप से चलाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


उम्मीद है, मुकाम पर पहुंचेगा लोकायुक्त का फैसला : विज
खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकायुक्त का मनरेगा घोटाले को लेकर आया फैसला ऐतिहासिक है। भले ही यह देर से आया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मुकाम पर जरूर पहुंचेगा। विज ने कहा कि ये घोटाला पूर्व हुड्डा सरकार में हुआ था। हुड्डा पर चुटकी लेते हुए विज बोले की पूर्व सीएम ने घोटालों में पीएचडी की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed