फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Budget session, Ruckus in Haryana assembly

'अपनों' पर ही कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति, मच गया हल्ला, भाजपा विधायक भी तंज कसते रहे

Wed, 26 Feb 2020 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Haryana Budget session, Ruckus in Haryana assembly
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेसियों ने अपने ही कांग्रेसी विधायकों के बोलने पर एतराज जताना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ कांग्रेसी विधायक डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा से बहस करने लगे।

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का दौर चल रहा था। तभी डिप्टी स्पीकर ने कांग्रेसी विधायक शैली को अपनी बात रखने को कहा। इस पर सदन में कांग्रेस के उप नेता आफताब अहमद और विधायक गीता भुक्कल खड़े हो गए और इस बात पर एतराज जताने लगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन विधायकों को बुलवाने की सूची उन्होंने स्पीकर को सौंपी है, उसी के मुताबिक कांग्रेसी विधायकों से बुलवाया जाए। मगर इस क्रम को तोड़कर गलत किया जा रहा है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आपने 24 तारीख को जो सूची दी और 25 फरवरी की जो सूची आई है, उसी को एडजस्ट कर बुलवाया जा रहा है।  इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शैली जी नई विधायक हैं, आपको तो उन्हें बोलने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खैर, एक बार तो दोनों विधायक सदन में बैठ गए। लेकिन उसके बाद जब फिर कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा को बोलने का समय दिया तो फिर से गीता भुक्कल और आफताब अहमद खड़े होकर फिर से क्रम पर एतराज जताते हुए बहस करने लगे। गीता भुक्कल ने कहा कि उन्हें जानबूझकर बोलने नहीं दिया जा रहा है, उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है।  

काफी बहस के बाद डिप्टी स्पीकर ने उन्हें बुलवाने का आश्वासन दिया। इस पर भाजपा विधायक सीमा त्रिखा भी चुटकी लेने से नहीं चूंकी। उन्होंने  कहा कि नीरज शर्मा हमारे फरीदाबाद इलाके से हैं, उन्हें बात रखने का समय मिलना चहिए, आप बात रखिए नीरज जी...।

दादा गौतम बोले, संस्कृत बचा लो, ईवीएस की आयु सीमा बढ़ा लो
 विधायक रामकुमार (दादा) गौतम ने भी अपने विचार रखते हुए प्रदेश में संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करने की मांग रखी। अपनी बात रखते हुए दादा गौतम की एक बार तो अचानक जुबान भी फिसल गई, जिस पर सदन में ठहाके भी लगे। उन्होंने कहा कि केरल में इस भाषा को बहुत प्रोमोट किया जा रहा है। 

मगर हरियाणा में ‘कांग्रेस’ सॉरी ‘संस्कृत’ को कमजोर किया जा रहा है। संस्कृत शिक्षकों के बहुत से पद रिक्त पड़े हैं, सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। दादा गौतम ने नौकरियों में इकोनॉकी वीकर सेक्शन (ईवीएस) यानी गरीब लोगों को नौकरियों में 5 साल आयु सीमा की अतिरिक्त छूट देने की मांग की। 

इस पर सीएम ने कहा कि हमारी नौकरियों में पहले ही आयु सीमा 42 और एससी वर्ग के लिए 47 साल है। अन्य राज्य में ऐसी कोई पॉलिसी है तो विधायक गौतम हमें उसका ब्योरा दे सकते हैं। दादा गौतम ने जाटों समेत छह जातियों व आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के लिए आरक्षण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर सरकार कोर्ट में सही ढंग से पैरवी नहीं कर रही है।

ड्रा से 60 और प्रश्नों का चयन, अब  कुल 160
मंगलवार को 2, 3 व 4 मार्च के लिए 60 और प्रश्नों का चयन किया गया। अब कुल 160 प्रश्न हो गए हैं। जो बजट सत्र में विधायकों द्वारा पूछे जाने हैं। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि हर रोज 20 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। कौन से और किस विधायक का प्रश्न पूछा जाएगा, इसका ड्रा भी विधायकों के सामने पहली बार निकाला जा रहा है। ताकि किसी विधायक की कोई शिकायत ही न रहे। मंगलवार को ये ड्रा सीमा त्रिखा, नीरज शर्मा, देवेंद्र बबली, कमल गुप्ता व प्रमोद विज ने निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed