{"_id":"5e5555ca8ebc3ef3f9311897","slug":"haryana-budget-session-haryana-vidhan-sabha-dushyant-chautala-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना चौटाला ने दुष्यंत से पूछा सवाल तो विज ने ली चुटकी, बोले- घर में ही क्यों नहीं पूछ लेते मां-बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैना चौटाला ने दुष्यंत से पूछा सवाल तो विज ने ली चुटकी, बोले- घर में ही क्यों नहीं पूछ लेते मां-बेटा
Tue, 25 Feb 2020 10:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरूआत में ही सदन ठहाकों से गूंज उठा। प्रश्नकाल में पहला सवाल जजपा विधायक नैना चौटाला का लगा था। उन्होंने पूछा कि बाढड़ा शहर में बाईपास बनाने को लेकर सरकार के पास प्रस्ताव विचाराधीन है या नहीं। सवाल का जवाब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को देना था, चूंकि लोक निर्माण विभाग उनके पास ही है।
विज्ञापन
इससे पहले कि दुष्यंत जवाब देने के लिए उठते। उनके बगल की सीट पर बैठे गृह मंत्री अनिल विज खड़े हो गए। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मां-बेटा घर में ही सवाल क्यों नहीं पूछ लेते। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। सभी विधायक और अधिकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद दुष्यंत ने बताया कि बाढड़ा बाईपास का डीपीआर एनएचएआई को भेजा है। अगर मंजूरी नहीं हुई तो पीडब्ल्यूडी इसे बनाएगा।
विज्ञापन
स्पीकर के सदन में पहुंचने पर सत्ता पक्ष की कुर्सियां खाली
विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही ठीक 11 बजे शुरू हो गई। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता अपनी सीट पर विराजमान हो चुके थे। कांग्रेस के विधायक उनके बैठते ही सीटों पर खड़े हो गए। उन्होंने सत्ता पक्ष की सीटों की ओर इशारा किया जो खाली थीं। इतने में ही गृह मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सदन में पहुंच गए। कुछ देर में ही सीएम मनोहर लाल, मंत्री व विधायक भी आ पहुंचे। विज ने कांग्रेसियों को कहा कि देखो हम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
1163 नहरों की कराई सफाई, दो पर चल रहा काम
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सीएम मनोहर लाल की तरफ से सदन में जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सिंचाई नहरों के 1385 चैनल हैं। इनमें से 1163 की सफाई कराई जा चुकी है। 685 की मनरेगा व 478 की ठेकेदारों से कराई है। दो चैनल की सफाई का काम चल रहा है। पेयजल आपूर्ति व सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के मद्देनजर इन दो चैनल को बंद नहीं कर सकते। सवाल किरण चौधरी न पूछा था। किरण ने सीएम से आग्रह किया कि सिंचाई विभाग में भी छापे मारो ताकि सच्चाई सामने आ सके।