फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Brave Sisters Molestion Case

बहनों की 'बहादुरी' पर पंचायत का कुठाराघात

Sat, 10 Jan 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Jan 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Haryana Brave Sisters Molestion Case

रोडवेज बस में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामला फिर तूल पकड़ गया है। शुक्रवार को आसन पंचायत ने साफ कर दिया है कि यदि उन्हें न्याय और आरोपी युवकों को सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का रोल नंबर नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन


डीसी दरबार पहुंची पंचायत ने चेतावनी दी कि प्रदेश भर के सामाजिक संगठन उनके संपर्क में हैं और किसी भी समय बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है।

शुक्रवार को आसन गांव के सरपंच राज सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ग्रामीण और आरोपी युवकों के परिजनों डीसी शेखर विद्यार्थी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे।

आरोपी युवक कुलदीप का सेना भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रोल नंबर रोक लिए जाने पर डीसी के सामने नाराजगी जताई और दखल देने की मांग की।

प्रशासन ने कर दिया रोल नंबर देने से मना

Haryana Brave Sisters Molestion Case

सरपंच राज सिंह ने कहा कि कुलदीप आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट पास कर चुका है। अब लिखित परीक्षा के लिए रोल नंबर देने से इंकार कर दिया गया है। भर्ती अधिकारी कह रहे हैं कि जिला प्रशासन ने रोल नंबर देने से मना कर रहा है।

आरोप है कि डीसी और एसपी कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसे कुछ भी मना नहीं किया है। ग्रामीणों का दावा है कि डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे आर्मी अधिकारी को आरोपी के पक्ष में पत्र लिखेंगे।

महापंचायत का अभी नहीं मिला न्यौता

सरपंच ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि मामले में समझौते के प्रयासों के लिए 18 जनवरी की महापंचायत होनी है। लेकिन आयोजकों की ओर से अभी कोई संपर्क नहीं किया गया है। न्यौता आता है तो पंचायत बुलाकर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों पर हो केस दर्ज

Haryana Brave Sisters Molestion Case

सरपंच ने कहा कि विडियो में थाना कलां गांव निवासी दोनों लड़कियां पूजा और आरती लड़कों की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। लड़कियों को न केवल सिक्योरिटी दी गई बल्कि हॉस्टल सुविधा भी दी गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन आसन के ग्रामीणों की ओर से दिए जा रहे सहयोग को मजबूरी न समझे।  

विधायक ने किया सम्मानित तो होगा विरोध
आसन पंचायत ने सैन समाज की दोनों लड़कियों को सम्मानित करने की घोषणा की निंदा की है। कहा है कि इस समारोह में यदि विधायक मनीष ग्रोवर शामिल होते हैं तो वे विरोध करेंगे। लड़कियों के खिलाफ शपथ पत्र को कुछ लोग जातिगत रंग दे रहे हैं। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामी भर्ती अधिकारी कार्यालय भी गए, लेकिन वे अधिकारी से नहीं मिल सके।

इस दौरान पूर्व सरपंच रामचंद्र, विजयपाल, राम सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, संजय, जयभगवान, बलबीर सिंह, एपेक्स प्रधान संदीप हुड्डा, दलबीर, हरीश, इंद्र सिंह, जगबीर, कमलेश, संजना, लाडो, भरपाई, शकुंतला, बेदो, अनीता, शीला, हमाम कौर, बिमला और कमला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed