हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: एक दिवसीय परीक्षा में भी बेटियों ने मारी बाजी, 39280 को प्रवेश का मौका
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 63.78 फीसदी रहा है। 23959 में से 15281 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6730 की कंपार्टमेंट आई है। 16000 में से 9956 छात्र पास हुए यानी 62.23 प्रतिशत उत्तीर्ण रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज 11 दिन में एक दिवसीय विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 39280 परीक्षार्थियों को अगली कक्षा यानी कॉलेज, आईटीआई में प्रवेश का मौका दिया है। इस परीक्षा में 61707 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। 10वीं में 62.89 फीसदी यानि 20636 पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में 63.78 फीसदी यानि 15281 परीक्षार्थी पास हुए हैं। मुक्त विद्यालय के 3363 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
31 जुलाई को हुई विशेष परीक्षा के परिणाम की जानकारी देते हुए बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा में 61707 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 38163 छात्र और 24552 छात्राएं थी। सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 62.89 प्रतिशत रहा है। 32812 में से 20636 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 5671 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 19149 विद्यार्थियों में से 11745 छात्र पास हुए हैं। वहीं 13663 छात्राओं में से 8891 पास हुई।
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 63.78 फीसदी रहा है। 23959 में से 15281 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6730 की कंपार्टमेंट आई है। 16000 में से 9956 छात्र पास हुए यानी 62.23 प्रतिशत उत्तीर्ण रहे। वहीं 7959 छात्राओं में से 5325 पास हुई और उनकी पास प्रतिशतता 66.91 रही।
मुक्त विद्यालय का परिणाम रहा बेहतर
प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि इस बार शिक्षा बोर्ड ने मुक्त विद्यालय की एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा भी करवाई। जिसमें सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 70.40 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 1088 में से 766 उत्तीर्ण हुए और 322 की री-अपीयर आई है। इस परीक्षा में 557 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 396 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशत 71.10 रही तथा 531 शामिल छात्राओं में से 370 पास हुईं, जिनकी पास प्रतिशत 69.68 रही।
सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 67.49 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 3848 में से 2597 उत्तीर्ण हुए। 1251 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है। इस परीक्षा में 2457 छात्रों में से 1606 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशत 65.36 रही। 1391 छात्राओं में से 991 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशत 71.24 रही।
पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन में करें आवेदन
परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/ पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे नियमित परीक्षार्थी जिन्हें भर्ती आदि के लिए शीघ्र प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, वे अपने संबंधित विद्यालय से अथॉरिटी पत्र लेकर एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना रोल नंबर व आधार कार्ड लेकर बोर्ड कार्यालय से 16 अगस्त को औपबंधिक प्रमाणपत्र प्राप्त करें।