{"_id":"5de6ab978ebc3e54c5490301","slug":"haryana-bjp-will-get-new-state-president-in-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा भाजपा को फरवरी में मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, सात दिसंबर को रोहतक में बड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा भाजपा को फरवरी में मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, सात दिसंबर को रोहतक में बड़ी बैठक
Wed, 04 Dec 2019 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा भाजपा को फरवरी 2020 में नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज गया है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की जगह नए चेहरे की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होनी है। बराला 2014 से अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। 2020 में वैसे भी उनके दो कार्यकाल पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
लगातार तीसरी बार भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष पद सौंपने का चलन नहीं है। ऐसे में तय है कि भाजपा की कमान नए चेहरे के हाथ में होगी। इसके लिए संगठनात्मक चुनाव को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनाव से अध्यक्ष का चयन होगा। पहले बूथ अध्यक्ष चुने जाएंगे।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मंडल अध्यक्ष पर जिलाध्यक्ष चुनने का जिम्मा रहेगा। जिलाध्यक्ष ही प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव प्रमुख व सह प्रमुख के बाद अब जिला चुनाव व सह चुनाव अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है। इनकी पहली बैठक सात दिसंबर को रोहतक में होगी। इसमें जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी भी बुलाए गए हैं। जिला चुनाव व सह चुनाव अधिकारियों की सूची प्रदेश चुनाव प्रमुख श्रीनिवास गोयल व सह प्रमुख जंग बहादुर चौहान की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
ये लगाए चुनाव, सह चुनाव अधिकारी
जिला नाम
- पंचकूला - रोजी मलिक आनंद, अरुण मान
- अंबाला - सुभाष हजवाना, राजेंद्र संधू
- यमुनानगर - शुभादेश मित्तल, यशपाल ठाकुर
- कुरुक्षेत्र - श्यामलाल बंसल, जनक पोपली
- कैथल - मदन चौहान, राजेंद्र खरीडवा
- करनाल - धरमवीर डागर, राजपाल तंवर
- पानीपत - जगदीश राणा, चंद्रभान गुप्ता
- सोनीपत - लोकेश नागरू, सुरेश दनौदा
- जींद - दिनेश घिलौड, नरेंद्र वत्स
- रोहतक - वरुण श्योरान, सुनील वत्स
- झज्जर - राष्ट्र कुमार दहिया, संजीव मडिया
- सिरसा - मनदीप मलिक, प्रवीन जोडा
- हिसार - ओमप्रकाश शर्मा, शंकर धूपड़, अरविंद पुण्डीर
- फतेहाबाद - रेनू शर्मा, रामफल नैन
- भिवानी - ललित बत्रा, अशोक कनौजिया
- दादरी - कंवर सिंह यादव, संदीप श्योराण
- महेंद्रगढ़ - मनीष यादव, वीरेंद्र कौशिक
- रेवाड़ी - दयाराम यादव, शैलेंद्र पाण्डेय
- गुरुग्राम - राजीव जैन, प्रदीप अहलावत
- मेवात - मेहरचंद गहलोत, सुरेंद्र जांगडा
- पलवल - हुकम सिंह भाटी, कमल यादव
- फरीदाबाद - जीएल शर्मा, जगमोहन गोयल, वीरपाल दीक्षित