{"_id":"60613c929ec6d223ba0d12e0","slug":"haryana-bjp-will-expand-their-organization-in-first-week-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा भाजपा का संगठन विस्तार, ओपी धनखड़ बोले- सूची है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा भाजपा का संगठन विस्तार, ओपी धनखड़ बोले- सूची है तैयार
Tue, 30 Mar 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
ओपी धनखड़।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में संगठन का विस्तार करेगी। प्रदेश में कार्यकारिणी को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सूची भी तैयार कर ली है। केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा बाकी है। नड्डा की मुहर लगते ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संभावना है कि छह अप्रैल से पहले संगठन में तमाम नियुक्तियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद संगठन विस्तार को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वहीं, उन्होंने कालका व ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव के संबंध में कहा कि भाजपा-जजपा पूरी तरह तैयार है। कौन कहां से लड़ेगा, यह तभी तय होगा, जब तारीखों का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन
दोनों चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री व संगठन के बीच कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। प्रदेश से भाजपा के कई नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं, जब वे आएंगे इसके बाद उनकी ड्यूटी ऐलनाबाद व कालका क्षेत्र में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विनोद शर्मा के भाजपा में आने की खबर फर्जी
कालका से रामबिलास शर्मा के चुनाव लड़ने पर स्पष्ट किया कि कई लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन अंतिम फैसला पार्टी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने जनचेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा के भाजपा में शामिल की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि इस बारे में विनोद शर्मा से कोई मुलाकात नहीं हुई है।
भाजपा विधायक से मारपीट के विरोध में कल सभी जिलों में प्रदर्शन
धनखड़ ने पंजाब के भाजपा विधायक अरुण नारंग से मारपीट की घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब मर्यादा के लिए जाना जाता है, ऐसे में सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश में इस घटना को 30 मार्च को प्रदेश में रोष दिवस के रूप मनाया जाएगा। सभी जिलों में भाजपा प्रदर्शन करेगी।