Haryana Assembly Election: सिरसा में गोपाल कांडा को भाजपा का समर्थन, पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया
गोपाल कांडा पिछली मनोहर सरकार में सहयोगी थे। इस बार भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को टिकट दिया था। सोमवार को भाजपा ने कांडा को सहयोग का एलान किया जिसके बाद पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुप्त रूप से भाजपा की मीटिंग भी चल रही थी। मीटिंग के बाद रोहताश जांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया। अब प्रदेश में भाजपा के 89 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
रोहताश जांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाईकमान के आदेशों पर उन्होंने नामांकन वापस लिया है। समर्थन किस नेता को देंगे, फिलहाल जांगड़ा इस सवाल को टाल गए हैं।
#WATCH | Sirsa, Harayana: BJP candidate from Sirsa Assembly constituency Rohtash Jangra withdrew his candidature.
He says, "I have withdrawn my nomination papers from the Sirsa assembly constituency..." pic.twitter.com/ssLdkXm5WA— ANI (@ANI) September 16, 2024
हालांकि माना जा रहा है कि रोहताश जांगड़ा का समर्थन हलोपा के प्रत्याशी गोपाल कांडा को ही जाएगा, क्योंकि हलोपा पार्टी प्रदेश में भाजपा का घटक दल है।